बुधवार, मई 13 2026 | 09:19:47 AM
Breaking News
Home / रीजनल / RCA चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी, 6 पदों के लिए कुल 19 उम्मीदवार मैदान में

RCA चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी, 6 पदों के लिए कुल 19 उम्मीदवार मैदान में

Tina surana.jaipur

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव 2019 के लिए चुनाव अधिकारी आरआर रश्मि ने सभी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. आरसीए के अध्यक्ष पद के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत और राम प्रकाश चौधरी मैदान में हैं. सचिव पद के लिए अमीन पठान, महेंद्र शर्मा और सोमेंद्र तिवारी आमने-सामने होंगे. कोषाध्यक्ष पद के लिए अनंत व्यास, बृज किशोर उपाध्याय, कृष्ण कुमार निमावत और महेंद्र शर्मा के बीच जंग होगी. संयुक्त सचिव पद के लिए अनंत व्यास, बृज किशोर उपाध्याय, महेंद्र नाहर और पिंकेश कुमार जैन के बीच लड़ाई है. एग्जीक्यूटिव मेंबर पद पर देवाराम चौधरी और रमेश गुप्ता मैदान में हैं. आरसीए के 6 पदों के लिए कुल 19 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. नामांकन वापस लेने का आखिरी समय गुरुवार 11 बजे से शाम 5 बजे तक होगा. जिसके बाद आज शाम 6 बजे अंतिम प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी जाएगी.

Check Also

Governor Haribhau Bagde to visit Mylavas tomorrow: To participate in Brahmarishi Kheteshwar Gurukul's annual festival 'Dharaohar 2026'

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का मायलावास दौरा: ब्रह्मऋषि खेतेश्वर गुरुकुल के वार्षिक उत्सव ‘धरोहर 2026’ में होंगे शामिल

बालोतरा। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े शनिवार को बालोतरा जिले के मायलावास प्रवास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *