मंगलवार, नवंबर 10 2026 | 06:12:33 AM
Breaking News
Home / बाजार / सूरत में बनी 24 करोड़ की हीरे की अंगूठी

सूरत में बनी 24 करोड़ की हीरे की अंगूठी

 

 सूरत. हीरा नगरी सूरत का नाम एक बार फिर से गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल हुआ है. इस बार रिकॉर्ड की वजह शहर के एक हीरा कारोबारी द्वारा 6690 हीरा जड़ित अंगूठी बनी है, जिसकी कीमत तकरीबन 24 करोड़ रुपये है. सूरत के हीरा कारोबारी विशाल अग्रवाल की मानें तो मेक इन इंडिया को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के मुख्य मकसद से यह अंगूठी बनाई गई है. इसकी डिजाइन विशाल की पत्नी खुशबु अग्रवाल ने की है. इस लोटस अंगूठी को तैयार करने में 20 कारीगर लगे थे. हीरे में कमल के फूल का डिजाइन को बानाने के लिए सबसे पहले कम्प्यूटर मॉडल बनाया गया. इसके बाद रिंग का कॉन्सेप्टयुलाइजेशन किया गया. फिर फाइनल डिजाइन तैयार होने पर इसे तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की गई. पूरे एक साल बाद यह अंगूठी बन कर तैयार हुई. इसमें खास बात यह है कि ये 18 कैरेट रोज गोल्ड और 24 फीसदी अलॉय से बनाई गई है. यह 58.176 ग्राम वजन की यानी अंदाजन 6 तोला सोने की बनी है. इस अंगूठी को बनाने वाले व्यापारी विशाल अग्रवाल का कहना है कि जब वह विदेश जाते थे तो वहां वह आउट ऑफ द बॉक्स डिजाइन ज्वैलरी को देखते थे, तब ही ख्याल आया कि मेड इन इंडिया डिजाइन भी कुछ ऐसा होना चाहिए. जिसके बाद इस पर काम करना शुरू किया गया.

Check Also

Narayan Seva Sansthan's camp in Bellary, 634 disabled people moved towards self-reliance through modern technology

बेल्लारी में नारायण सेवा संस्थान का शिविर, आधुनिक तकनीक से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े 634 दिव्यांगजन

687 कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स निःशुल्क फिट किए New Delhi। सुबह से ही शिविर स्थल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *