गुरुवार, मार्च 19 2026 | 03:03:01 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / महिंद्रा मराजो अलवर में लॉन्च

महिंद्रा मराजो अलवर में लॉन्च


कीमत दस लाख रुपए से शुरू
मुंबई. महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी बहुप्रतीक्षित मराजो एमपीवी को भारत में 9.99 लाख रुपए की एक्सशोरूम कीमत में लॉन्च किया। कंपनी ने महिंद्रा मराजो को एम2, एम4, एम6 और एम8 नाम से चार वेरियंट में लॉन्च किया है। एम४ मॉडल की कीमत 10.95 लाख और एम6 मॉडल की कीमत 12.40 लाख रुपए रखी गई है, जबकि एम8 मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 13.90 लाख रुपए होगी। महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने बताया कि मराजो का माइलेज करीब 17.6 किलोमीटर प्रति लीटर होगा। मराजो में नया 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। मराजो के डिजाइन और इसके डवलपमेंट में 20 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। फिलहाल, इस नई कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन नहीं है। महिंद्रा पेट्रोल वेरियंट पर भी काम कर रही है और इसे मांग के आधार पर बाद में पेश किया जाएगा।

जेएस फोरव्हील पर पेश
महिंद्रा मराज्जो को जेएस फोरव्हील मोटर्स, अलवर में भी सोमवार को पेश की गई। इस नई कार को यह जेएस फोरव्हील के अध्यक्ष निकुंज सांघी ने लॉन्च किया। देशभर में महिंद्रा डीलरशिप पर मराजो की बुकिंग पहले से ही शुरू है। सांघी ने बताया कि इसका डिजाइन शार्क से प्रेरित है। इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएसए इबीडीए ब्रेक असिस्ट और आइसोफिक्स चाइल्ड सीट जैसे फीचर्स दिए  गए हैं।

Check Also

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

New Delhi. यात्री बस परिवहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Chartered Speed Limited और इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता EKA Mobility को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *