बुधवार, नवंबर 11 2026 | 10:00:39 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / मैक्स बूपा और इंडियन बैंक की साझेदारी

मैक्स बूपा और इंडियन बैंक की साझेदारी

नई दिल्ली। एकीकृत स्वास्थ्य बीमा कंपनी मैक्स बूपा ने सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत बैंक इंश्योरेंस कॉर्पोरेट एजेंसी के तौर पर बैंक बीमा उत्पादों की बिक्री करेगा। मैक्स बूपा के एमडी और सीईओ आशीष मेहरोत्रा ने कहा कि इस समझौते के तहत मैक्स बूपा डिजिटल टच पॉइंट््स के माध्यम से 2800 शाखाओं के नेटवर्क में फैले इंडियन बैंक के 4 करोड़ से अधिक ग्राहकों को स्वास्थ्य बीमा समाधान और सेवाएं प्रदान करेगा। इस गठबंधन के हिस्से के तौर पर, मैक्स बूपा बैंक के ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप कस्टमाइज उत्पाद और जरूरतों के अनुसार निर्मित उत्पाद उपलब्ध कराएगा। इन पेशकशों में क्षतिपूर्ति और निश्चित लाभ उत्पाद सहित खुदरा और समूह स्वास्थ्य बीमा उत्पाद शामिल हैं। इसके अलावा मैक्स बूपा ने इंडियन बैंक के ग्राहकों के लिए एक डिजिटल तंत्र भी तैयार करेगा।

Check Also

डीएचएल एक्सप्रेस

डीएचएल एक्सप्रेस इंडिया ने शिपमेंट पर 60% तक की त्यौहारी छूट के साथ दिवाली में खुशियों का रंग भरा

ग्राहक इस छूट का लाभ उठाने के लिए सर्विस पॉइंट पर प्रोमो कोड FESTIVAL60 का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *