मंगलवार, नवंबर 10 2026 | 06:56:37 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / मैकडॉनल्ड्स इंडिया ने स्विगी से हाथ मिलाया

मैकडॉनल्ड्स इंडिया ने स्विगी से हाथ मिलाया

नई दिल्ली। मैकडॉनल्ड्स इंडिया ने भारत के एक अग्रणी डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी से हाथ मिलाया है। स्विगी के साथ यह भागीदारी मैकडॉनल्ड्स को नए ग्राहकों तक पहुंचने में मदद करेगी और कारोबार के लिए अतिरिक्त विकास की संभावनाएं भी पेश करेगी। यह सर्विस उत्तर एवं पूर्वी भारत में मैकडॉनल्ड्स के 125 से अधिक रेस्टोरेंट्स के जरिए उपलब्ध होगी।

मैकडिलीवरी की पेशकश आसानी से

कनॉट प्लाजा रेस्टोरेंट्स हेड रॉबर्ट हंगहैनफू ने कहा कि ग्राहकों के लिए अब स्विगी पर भी उपलब्ध होने से हम उत्साहित हैं और उनके हर ऑर्डर के साथ एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। रॉबर्ट ने कहा कि फुड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के साथ जुडऩे से मैकडॉनल्ड्स अपने ग्राहकों को उत्तर एवं पूर्वी भारत में मैकडिलीवरी की पेशकश आसानी से कर सकेगा।

Check Also

डीएचएल एक्सप्रेस

डीएचएल एक्सप्रेस इंडिया ने शिपमेंट पर 60% तक की त्यौहारी छूट के साथ दिवाली में खुशियों का रंग भरा

ग्राहक इस छूट का लाभ उठाने के लिए सर्विस पॉइंट पर प्रोमो कोड FESTIVAL60 का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *