गुरुवार, मार्च 19 2026 | 09:42:23 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / एमजी और इम्पैक्ट बालिका शिक्षा को देंगे बढ़ावा
MG and Impact will promote girl education

एमजी और इम्पैक्ट बालिका शिक्षा को देंगे बढ़ावा

गुरुग्राम। कोरोना वायरस प्रकोप (Corona Virus) के बीच बने ‘न्यू नॉर्मल के लिए वंचित तबके की लड़कियों की शिक्षा के लिए एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) ने अब इम्पैक्ट (Impact) के साथ ‘इम्पैक्ट-टेक स्टुडियो: ई-शिक्षा, एक नई दिशा (Impact-Tech Studio: e-education, a new direction) नामक ई-लर्निंग पहल शुरू की है। बालिका शिक्षा के लिए एनजीओ पहल के हिस्से के रूप में एमजी मोटर 5 शहरों में 15 इम्पैक्ट लर्निंग सेंटर को ई-लर्निंग सोल्युशन (E-learning solution) से लैस करेगा। भारत में कार निर्माता के आने के बाद से एमजी और इम्पैक्ट की सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित तबके की लड़कियों की शिक्षा के लिए सक्रिय भागीदारी रही है।

Impact के 50 लर्निंग सेंटर्स को सपोर्ट

अब तक MG ने पूरे देश में Impact के 50 learning centers को सपोर्ट किया है। MG और Impact दोनों अब इनमें से 15 केंद्रों को E-Learning सेंटर बना रहे है, जिसकी शुरुआत 5 शहरों से होगी। कार निर्माता साथ ही इम्पैक्ट हेडक्वार्टर के ट्रेनिंग और प्रोफेशनल डवलपमेंट डिपार्टमेंट के टेक इनेबलमेंट को ड्राइव कर रहा है। इसका दूरगामी असर दिखाई देगा और यह 11 राज्यों में अतिरिक्त 1800 इम्पैक्ट एलसी को सशक्त करेगा। इस पहल के तहत प्रायमरी फोकस छात्रों और शिक्षकों के लिए गुणवत्तापूर्ण सामग्री तैयार करने पर है।

Check Also

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

New Delhi. यात्री बस परिवहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Chartered Speed Limited और इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता EKA Mobility को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *