रविवार, सितंबर 27 2026 | 11:48:56 PM
Breaking News
Home / रीजनल / सौन्द्रयकरण पर लाखों खर्च फिर भी पौधे सूखे यूआईटी भवन में

सौन्द्रयकरण पर लाखों खर्च फिर भी पौधे सूखे यूआईटी भवन में

 

अलवर. रोहित शर्मा

शहर के सौन्द्रय को बढ़ाने के लिए यूआईटी ने जगह-जगह पेड़-पौधे लगाए थे परंतु मानसून आने से पहले ही पौधे पूरी तरह से सूख चुके हैं। खास बात तो यह है कि यूआईटी भवन में ही लगे गमलों में पौधे सूखे पड़े हैं और विभाग का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। गौरतलब है कि इनको लगाने के लिए लाखों रूपए का बजट पास हुआ था और सौन्द्रयकरण के लिए पास हुआ बजट एक बार फिर ठंडे बस्ते में दिख रहा है। इन सूखे गमलों की सूद लेने वाला कोई नहीं है। यूआईटी में आने जाने वाले अधिकारी और कर्मचारियों की नजर रोजाना इन गमलों पर पड़ती तो है परंतु गमलों में दूसरे पौधे लगाने का काम कौन करेगा? यह अभी भी सवाल ही है।

Check Also

Rajya Sabha MP Nitin Naveen administered the oath of cleanliness

राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

जयपुर। राज्यसभा सांसद नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अल्बर्ट हॉल पर विकसित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *