बुधवार, अगस्त 12 2026 | 10:11:26 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / नेशनल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने 100 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर का योगदान दिया

नेशनल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने 100 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर का योगदान दिया

जयपुर। सीके बिरला ग्रुप (CK Birla Group) के एक भाग नेशनल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (National Engineering Industries Limited) (एनईआई) ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई मे सहयोग के रूप में राजस्थान सरकार को 100 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर (Oxygen concentrator) का योगदान दिया। कंसन्ट्रेटर निरंजन आर्य, मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार और सिद्धार्थ महाजन, सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, राजस्थान सरकार को रोहित साबू, प्रेज़ीडेन्ट एवं सीईओ, एनईआई द्वारा प्रदान किए गए। संजय साबू , अध्यक्ष,  सीआईआई, राजस्थान,  डॉ विजय बसोतिया, हैड, पब्लिक अफेयर्स एनईआई लिमिटेड और नितिन गुप्ता, निदेशक और प्रमुख, सीआईआई राजस्थान भी उस समय उपस्थित थे।

ऑक्सीजन की बढ़ती मांग का सामना

इस पर बोलते हुए रोहित साबू प्रेज़ीडेन्ट एवं सीईओ एनईआई (National Engineering Industries Limited) ने कहा,‘‘इस क्षेत्र में 75से अधिक वर्षों से मौजूद कंपनी के रूप में इस कठिन समय के दौरान राज्य सरकार का सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध होना हमारी जिम्मेदारी है। हम यह सुनिश्चित करना चाहेंगे कि हमारे प्रयासों से अस्पताल ऑक्सीजन की बढ़ती मांग का सामना करने और जीवन बचाने में सक्षम हों। हम अन्य सीआईआई सदस्यों के साथ सरकारी प्रयासों का सहयोग करने के लिए कई अन्य पहल भी कर रहे हैं।

स्टार्टअप की टीकाकरण योजना में टीके की कमी रोड़ा

 

Check Also

3 months for Rs 550, a year of entertainment for Rs 2000, Jio expands OTT-Pass coverage

550 रुपये में 3 महीने, 2000 रुपये में सालभर मनोरंजन, जियो ने बढ़ाया OTT-Pass का दायरा

15 प्रीमियम OTT ऐप्स और 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस, हाई-स्पीड डेटा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *