मंगलवार, अगस्त 11 2026 | 10:21:59 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / इस फिल्म की शूटिंग के लिए झुंझुनू में हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तमन्ना भाटिया

इस फिल्म की शूटिंग के लिए झुंझुनू में हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तमन्ना भाटिया

नई दिल्ली| बॉलीवुड के मशहूर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और बाहुबली व हिम्मतवाला इंटरटेनमेंट फिल्म में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाली तमन्ना भाटिया (Tamannaah) ने आज झुंझुनू दरगाह कमरुद्दीन शाह में जियारत की. दोनों कलाकार फिल्म ‘बोले चूड़ियां’ की शूटिंग के लिए शहर में हैं. फिल्म बोले चूड़ियां की शूटिंग लगभग 1 हफ्ते से झुंझुनू के मंडावा कस्बे में चल रही थी.

जिसके कुछ सीन फिल्माने के लिए आज झुंझुनू दरगाह कमरुद्दीन शाह के परिसर में फिल्म बोले चूड़ियां की पूरी यूनिट सुबह से ही जमा थी. दोपहर बाद फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और फिल्म अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने दरगाह में जियारत करने जैसे कई सीन फिल्माए इस अवसर पर फिल्म की शूटिंग देखने के लिए झुंझुनू दरगाह कमरुद्दीन शाह पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई.

Check Also

Govinda to make a comeback with 'Roopa', shares an interesting story about his lucky number

फिल्म ‘रूपा’ से कमबैक करेंगे गोविंदा, शेयर किया लकी नंबर का दिलचस्प किस्सा

मुंबई. 1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *