मंगलवार, मार्च 03 2026 | 08:06:29 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / नई लैंड रोवर डिफेंडर भारत में हुई लॉन्च, कीमत 73.98 लाख रुपये से शुरू
New Land Rover Defender launched in India, price starts at Rs 73.98 lakh

नई लैंड रोवर डिफेंडर भारत में हुई लॉन्च, कीमत 73.98 लाख रुपये से शुरू

मुंबई। जगुआर लैंड रोवर इंडिया (Land Rover India) ने आज भारत में नई लैंड रोवर डिफेंडर (Land Rover Defender) के लॉन्च की घोषणा की। 2.0 लीटर के टर्बोचार्ज्ड फोर-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ पेश इस गाड़ी में, 221 केडब्ल्यू (300पीएस) और 400 एनएम का टॉर्क पैदा होता है। नई डिफेंडर दो अलग-अलग बॉडी स्टाइल में उपलब्ध है, वेरी स्पोर्टी 90 (3 दरवाजे) और वर्सेटाइल 110 (5 दरवाजे)। नई डिफेंडर 90 की शुरुआती कीमत 73.98 लाख रुपये और नई डिफेंडर 110 की शुरुआती कीमत 79.94 लाख रुपये (Land Rover Defender price in India) (एक्स-शोरूम इंडिया) रखी गई है। डिफेंडर 110 की डिलीवरी अब शुरू हो गई है, जबकि डिफेंडर 90 की डिलीवरी वित्त वर्ष 2021 की पहली तिमाही से शुरू होगी।

 डिस्कवरी प्रोडक्ट पिलर और रेंज रोवर प्रोडक्ट पिलर उपलब्ध

रोहित सूरी, जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड (Land Rover India) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्‍टर  ने कहा , “अभी तक, लैंड रोवर के तहत, हमारे पास भारत में डिस्कवरी प्रोडक्ट पिलर और रेंज रोवर प्रोडक्ट पिलर उपलब्ध थे। इस लॉन्च के साथ, तीसरा उत्पाद पिलर, डिफेंडर, अब उपलब्ध है। यह कई मायनों में लैंड रोवर ब्रांड की कहानी का पूरक है और हम अपने ग्राहक आधार के बीच लैंड रोवर की पहुंच और अपील का विस्तार करने के लिए बहुत उत्साहित हैं।

रोमांच के प्रति आकर्षण

नई डिफेंडर एक जिज्ञासु मन, प्रामाणिक रोमांच के प्रति आकर्षण, यात्रा के लिए जुनून और जीवन में ऊपर और उसके परे जाने की हिम्मत रखने वाले लोगों के दिलों में अपनी जगह बना लेगा। इस तरह के व्यक्ति नई डिफेंडर की तरह ही उम्र, लिंग और पेशे से सम्बंधित बाधाओं को अपने मुक्त स्वभाव और निडरता के साथ पार करते हैं।”

जेएलआर ने नई लैंड रोवर डिफेंडर की बुकिंग शुरू की

Check Also

The all-new MINI Convertible sold out in 4 hours, creating a huge buzz in India.

4 घंटे में बिक गई ऑल-न्यू MINI Convertible, भारत में जबरदस्त क्रेज

गुरुग्राम। ऑल-न्यू MINI Convertible को भारत में लॉन्च हुए महज 24 घंटे के भीतर ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *