शनिवार, मई 02 2026 | 04:41:07 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के नए वैरिएंट्स

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के नए वैरिएंट्स

नई दिल्ली। रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield)ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकल-क्लासिक 350 (New variants of Royal Enfield Classic 350) के नए वैरिएंट्स के देशव्यापी लॉन्च की घोषणा की। नई क्लासिक 350 दो नए कलरवेज प्योर ब्लैक एवं मर्करी सिल्वर में उपलब्ध होगी और यह नए ग्राफिक्स के साथ ब्लैक्ड आउट थीम में होगी। नई मोटरसाइकिल में सिंगल चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम फ्रंट ब्रेक होगा।

ये है प्राइस एंड फीचर्स

नई क्लासिक 350 रॉयल एनफील्ड के सभी स्टोरों पर 1,45,975 रुपए (एक्स-शोरूम) में बुकिंग व टेस्टराइड के लिए उपलब्ध होगी। नया क्लासिक 350 वैरिएंट नए युग के राइडर्स के स्टाइल के तुल्य है, जिसके माध्यम से वो प्योर मोटरसाइक्लिंग के अनुभव को अपनाते हैं। इस मोटरसाइकल में पूरी तरह से ब्लैक्ड आउट थीम-इंजन ब्लॉक पर ब्लैक फिनिश, ब्लैक्ड आउट रिम्स एवं ब्लैक मिरर  नए वैरिएंट में सिंगल चैनल एबीएस फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक है।

Check Also

भारत में लॉन्च हुई नई BMW X3 30 xDrive M Sport Pro, कीमत 74.50 लाख रुपये

गुरुग्राम। लग्ज़री कार निर्माता BMW Group India ने भारत में अपनी नई पेट्रोल एसयूवी BMW X3 30 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *