सोमवार, फ़रवरी 02 2026 | 05:07:24 AM
Breaking News
Home / स्वास्थ्य-शिक्षा / चीन पर कोरोना की नई लहर की मार, बेकारी रिकॉर्ड स्तर पर, शंघाई में पहली बार मौतें

चीन पर कोरोना की नई लहर की मार, बेकारी रिकॉर्ड स्तर पर, शंघाई में पहली बार मौतें

चीन की अर्थव्यवस्था के बारे में आए नए आँकड़ों से पता चलता है कि वहाँ पिछले महीने कोरोना की नई लहर के बाद लागू किए गए लॉकडाउन की वजह से लोगों के ख़र्चों में कमी आई है और बेरोज़गारी महामारी के शुरुआती दौर के बाद से अपने चरम पर पहुँच गई है.

मार्च के महीने से चीन में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेज़ उछाल आया है जिसके बाद देश के केई शहरों में लॉकडाउन लगाना पड़ा है. इनमें शंघाई भी शामिल है जिसे चीन का वित्तीय, मैन्युफ़ैक्चरिंग और शिपिंग हब माना जाता है.

चीन के नेशनल ब्यूरो ऑफ़ स्टैटिस्टिक्स के जारी किए गए आँकड़ों के मुताबिक़ मार्च में रिटेल सेल्स या खुदरा बिक्री की दर 3.5% घट गई. 2020 की जुलाई के बाद से पहली बार इसमें गिरावट दर्ज की गई है.

इसी अवधि में बेरोज़गारी की दर बढ़कर 5.8% पर पहुँच गई. ये भी 2020 के मई महीने के बाद से सबसे ऊँची दर है.

ये आँकड़े बताते हैं कि आने वाले महीनों में चीन की अर्थव्यवस्था में स्लोडाउन या तेज़ गिरावट आ सकती है. इसकी मुख्य वजह वहाँ बड़े पैमाने पर लागू किए गए लॉकडाउन के साथ-साथ यूक्रेन युद्ध को समझा जा रहा है.

Check Also

Tata ClassEdge joins hands with Itom Works Limited to launch 'EdTech Experience Centres'

टाटा क्लासएज ने ‘एडटेक एक्सपीरियंस सेंटर्स’ लॉन्च करने के लिए इटोम वर्क्स लिमिटेड के साथ मिलाया हाथ

मुंबई. भारत भर के स्कूलों के लिए भविष्योन्मुख अकादमिक पारिस्थितिकी तंत्र (ecosystem) बनाने में एक विश्वसनीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *