मंगलवार, मार्च 03 2026 | 09:12:29 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / नीता एम. अंबानी ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 में भारतीय दल के प्रदर्शन पर दी बधाई

नीता एम. अंबानी ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 में भारतीय दल के प्रदर्शन पर दी बधाई

Mumbai. रिलायंस फ़ाउंडेशन की संस्थापक एवं चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 में भारतीय दल के प्रदर्शन पर दी बधाई देते हुए कहा कि “विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में हमारे सभी पैरा एथलीट्स को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई! 6 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य पदकों के साथ भारत ने 22 पदकों का अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, जो पैरा खेलों में हमारी निरंतर बढ़ती ताक़त का प्रमाण है। हमारे छह स्वर्ण पदक भी एक संयुक्त सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड हैं, जो निरंतर उत्कृष्टता को दर्शाते हैं।

पहली बार इस ऐतिहासिक आयोजन की मेजबानी करना और अपने देश की धरती पर हमारे चैंपियनों को चमकते देखना अत्यंत गर्व का विषय है। उनका साहस और धैर्य हमें यह याद दिलाता है कि सबसे बड़ी जीत इंसानी भावना — समावेशन, दृढ़ता और उत्कृष्टता — की होती है।”

Check Also

Reliance Jio launches 'AI-Ready Schools' campaign in Rajasthan

रिलायंस जियो ने राजस्थान में शुरू किया ‘एआई-रेडी स्कूल’ अभियान

राज्य के 1100 से ज्यादा स्कूल जुड़े ‘एआई-रेडी स्कूल’ कैंपेन से   जयपुर. रिलायंस जियो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *