मंगलवार, सितंबर 29 2026 | 01:36:58 AM
Breaking News
Home / राजकाज / उत्तर कोरिया ने जापान-अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यास को बताया ‘युद्ध की रिहर्सल’
उत्तर कोरिया ने जापान-अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यास को बताया 'युद्ध की रिहर्सल'

उत्तर कोरिया ने जापान-अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यास को बताया ‘युद्ध की रिहर्सल’

सोल। उत्तर कोरिया ने सोमवार को जापान और अमेरिका के बीच चल रहे संयुक्त सैन्य अभ्यास की कड़ी आलोचना करते हुए इसे “युद्ध की रिहर्सल” करार दिया। प्योंगयांग ने जापान को चेतावनी भी दी कि अगर उसने सैन्य गतिविधियों पर विराम नहीं लगाया तो उसके भयावह अंजाम भुगत सकता है।

 

योनहाप न्यूज एजेंसी के अनुसार, उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए में सोमवार को प्रकाशित एक संपादकीय में जापान की ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्सेज द्वारा अमेरिकी मरीन कॉर्प्स के साथ आयोजित ‘रिजॉल्यूट ड्रैगन’ सैन्य अभ्यास में भागीदारी की आलोचना की गई। इसमें आरोप लगाया गया कि जापान इस तरह अपनी “आक्रमण क्षमता” को मजबूत कर रहा है।

 

संपादकीय में कहा गया कि अमेरिका के साथ सैन्य सहयोग बढ़ाकर जापान क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति को और अधिक तनावपूर्ण बना रहा है। इसमें फरवरी में आयोजित अमेरिका-जापान के संयुक्त ‘आयरन फिस्ट’ सैन्य अभ्यास का भी उल्लेख किया गया।

 

केसीएनए ने यह भी दावा किया कि अप्रैल और मई में अमेरिका के नेतृत्व में एशिया-प्रशांत क्षेत्र में आयोजित बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में जापान की पहली भागीदारी के दौरान पड़ोसी देशों पर पूर्व-नियोजित हमला करने की क्षमता के तहत लंबी दूरी की मिसाइलों का परीक्षण किया गया था।

उत्तर कोरिया ने आरोप लगाया कि जापान मौजूदा वैश्विक अस्थिरता का फायदा उठाकर खुद को “युद्ध करने वाले देश” में बदलने को उचित ठहराने की कोशिश कर रहा है। उसने चेतावनी दी कि यदि टोक्यो अपनी “लापरवाह सैन्य गतिविधियां” जारी रखता है तो उसे “भयावह परिणाम” भुगतने पड़ सकते हैं।

हालांकि, इस बार के संपादकीय में उत्तर कोरिया ने सीधे तौर पर अमेरिका पर निशाना नहीं साधा।

बता दें कि उत्तर कोरिया ने हाल ही में 5,000 टन क्षमता वाले नए बहुउद्देशीय विध्वंसक युद्धपोत ‘चोए ह्योन’ को आधिकारिक तौर पर नौसेना में शामिल किया है।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में नेता किम जोंग-उन ने कहा था कि इस नए युद्धपोत से उत्तर कोरियाई नौसेना की युद्ध क्षमता “कल्पना से परे प्रशंसनीय स्तर” तक मजबूत होगी। उत्तर कोरिया ने इस युद्धपोत का पहली बार पिछले वर्ष अप्रैल में अनावरण किया था। आधिकारिक रूप से नौसेना में शामिल किए जाने से पहले हाल के महीनों में इस पोत से कई हथियार परीक्षण भी किए गए थे।

Check Also

‘Pure Food – War on Adulteration’ Campaign – Intensive inspection campaign started in canteens and food establishments operating in and around hospitals across the state

‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान- प्रदेश भर के अस्पतालों के अंदर और आसपास संचालित कैंटीन एवं खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन जांच अभियान शुरू

पहले दिन 100 से अधिक अस्पतालों और आसपास के 172 से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *