बुधवार, अगस्त 12 2026 | 06:13:10 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / पेयोनीर का क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट प्लेटफॉर्म

पेयोनीर का क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट प्लेटफॉर्म

जयपुर| क्रॉस बॉर्डर डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म पेयोनीर व्यवसायों को बॉर्डर के बाहर निकलकर व्यापार करने और उन्हें ग्लोबली आगे बढ़ने में मदद करता है।  4 लाख से अधिक भारतीय छोटे और मध्यम बिजनेस और व्यक्तिगत फ्रीलांसर पहले से ही पेयोनीर के साथ रजिस्टर्ड हैं और ग्लोबल मार्केट और इंटरनेशनल क्लाइंट से पेमेंट प्राप्त करने के लिए इसका उपयोग करते हैं। ऑटोमेटिक एफआईआरसी डॉक्यूमेंटेशन, अंतर्राष्ट्रीय वैट पेमेंट और कई अन्य जैसे भारत के लोगों के लिए विशेष तौर पर निर्मित समाधानों के साथ, पेयोनीर भारतीय बिजनेस को 200 से अधिक देशों तक पहुंचने और 150 से अधिक मुद्राओं में व्यापार करने में सक्षम बना रहा है। भारत के डिजिटल व्यवसाय, विशेष रूप से ई-कॉमर्स विक्रेता, फ्रीलांसर और आईटी सर्विस प्रोवाइडर ने पेयोनीर का उपयोग करके पिछले 4 वर्षों में अपने व्यवसाय को कई गुना बढ़ाया है।

पेयोनीर ने अपनी भारत ई कॉमर्स रिपोर्ट का पहला संस्करण लॉन्च किया है, “मेड इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड: द स्टेट ऑफ इंडियन क्रॉस-बॉर्डर ई कॉमर्स” को जयपुर, उदयपुर और राजस्थान के अन्य हिस्सों सहित भारत में पेयोनीर से जुड़े क्रॉस-बॉर्डर ई कॉमर्स व्यवसायों के बीच किए गए एक व्यापक सर्वेक्षण के आधार पर तैयार किया गया है।

Check Also

3 months for Rs 550, a year of entertainment for Rs 2000, Jio expands OTT-Pass coverage

550 रुपये में 3 महीने, 2000 रुपये में सालभर मनोरंजन, जियो ने बढ़ाया OTT-Pass का दायरा

15 प्रीमियम OTT ऐप्स और 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस, हाई-स्पीड डेटा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *