मंगलवार, नवंबर 10 2026 | 03:43:30 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / फोनपे का एक्सक्लूसिव गोल्ड फेस्टिव ऑफर

फोनपे का एक्सक्लूसिव गोल्ड फेस्टिव ऑफर

नई दिल्ली। भारत के सबसे तेजी से बढ़ते भुगतान मंच फोनपे ने 27 अक्टूबर तक गोल्ड फेस्टिव धमाके की घोषणा की। इस दौरान ग्राहक दशहरा और दिवाली त्योहारों के दिनों में 0.5 ग्राम तक मुफ्त सोना और गोल्ड डिलीवरी पर भारी छूट जैसे आकर्षक ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। ये एक्सक्लूसिव गोल्ड ऑफर सेफ  गोल्ड के साथ साझेदारी में है और यह ऑफर सभी फोनपे ग्राहकों के लिए ऑफर अवधि के दौरान उपलब्ध होगा। फोनपे ने 2 साल पहले अपने प्लेटफॉर्म पर गोल्ड लॉन्च किया था, जिससे ग्राहक घर बैठे सस्ती और पारदर्शी कीमतों पर 24 कैरेट गोल्ड सुरक्षित रूप से खरीद सकते हैं। उपयोगकर्ता अपने डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई भुगतान विकल्पों का उपयोग करके सोने की खरीद के लिए भुगतान कर सकते हैं। फोनपे एप पर ग्राहकों द्वारा खरीदा गया सोना, सेफ गोल्ड, एमएमटीसी पीएएमपी के माध्यम से बैंक-ग्रेड बीमाकृत लॉकर सुविधाओं में रखा जाता है।

Check Also

डीएचएल एक्सप्रेस

डीएचएल एक्सप्रेस इंडिया ने शिपमेंट पर 60% तक की त्यौहारी छूट के साथ दिवाली में खुशियों का रंग भरा

ग्राहक इस छूट का लाभ उठाने के लिए सर्विस पॉइंट पर प्रोमो कोड FESTIVAL60 का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *