बुधवार, अगस्त 12 2026 | 02:23:02 AM
Breaking News
Home / राजकाज / PM मोदी के पास है 1.1 करोड़ रु का प्लॉट और 4 सोने की अंगूठी

PM मोदी के पास है 1.1 करोड़ रु का प्लॉट और 4 सोने की अंगूठी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को वाराणसी में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए नामांकन दाखिल किया. इस दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में उन्होंने बताया कि उनके पास गुजरात के गांधीनगर में एक आवासीय भूखंड, 1.27 करोड़ रुपये की सावधि जमा (FD) और 38,750 रुपये नकद सहित कुल 2.5 करोड़ रुपये की संपत्ति है. लगातार दूसरी बार वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे मोदी ने 2014 में कुल 1.65 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी. इस हिसाब से पिछले 5 सालों में PM मोदी दौलत में 85 लाख रुपये का इजाफा हुआ है.

कहां से पढ़े हैं PM Modi- हलफनामे के मुताबिक, मोदी ने जशोदाबेन को अपनी पत्नी बताया है. साथ ही यह भी बताया है कि उनके पास 1983 में गुजरात विश्वविद्यालय से ली गई एम.ए की डिग्री है. PM मोदी ने 1978 में दिल्ली विश्वविद्यालय से कला मेंग्रेजुएशन की है और 1967 में गुजरात बोर्ड से SSC की परीक्षा पास की है.

कहां कितना किया हुआ है निवेश- PM मोदी ने 1.41 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 1.1 करोड़ रुपये की अचलसंपत्ति घोषित की है. मोदी ने टैक्स सेविंग इन्फ्रा बॉन्ड्स में 20,000 रुपये, राष्ट्रीय बचत प्रमाण-पत्र (NSC) में 7.61 लाख रुपये और LIC की पॉलिसियों में 1.9 लाख रुपये का निवेश किया है. बैंक में मोदी के बचत खाते में उनका नकद शेष 4,143 रुपये है. मोदी के पास सोने की चार अंगूठियां हैं, जिनका वजन 45 ग्राम है. इनकी कीमत 1.13 लाख रुपये है. मोदी के पास गांधीनगर के सेक्टर-1 में 3,531 वर्ग फुट का प्लॉट है. शपथ पत्र के अनुसार, इस संपत्ति का अनुमानित मूल्य, जिसमें भूखंड पर एक आवासीय इकाई शामिल है, 1.1 करोड़ रुपये है. PM मोदी ने वाराणसी से दाखिल किया नामांकन, NDA का दिखा दम पत्नी की आय के स्त्रोत के बारे में लिखा है ‘‘ज्ञात नहीं’’ PM मोदी ने सरकार से वेतन और बैंक से ब्याज को अपनी आय का स्रोत बताया है, जबकि उनकी पत्नी की आय के स्रोत के बारे में हलफनामे में ‘‘ज्ञात नहीं’’ लिखा है. उनकी पत्नी के पेशे या व्यवसाय को भी ‘‘ज्ञात नहीं’’ केरूप में लिखा गया है. प्रधानमंत्री मोदी ने हलफनामे में बताया है कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक केस लंबित नहीं है और न ही उन पर कोई सरकारी बकाया राशि है.

Check Also

5,500 kilometer highway will be made e-highway, 111 stations will be for electric vehicles between 23 cities

भारत में 2034 तक ईवी बिक्री में सालाना 55 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की ओर बढ़ता रुझान अब अर्थव्यवस्था का एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *