शनिवार, अक्तूबर 17 2026 | 05:50:03 AM
Breaking News
Home / कृषि-जिंस / 4000 के नीचे जा सकता है चने का भाव

4000 के नीचे जा सकता है चने का भाव


नई दिल्ली.  मंगलवार को चने में हल्की तेजी दिखी। सोमवार को इसमें गिरावट आई थी। कमोडिटी एक्सचेंज नेशनल कमोडिटी एवं डेरेवेटिव्स एक्सचेंज पर मंगलवार को चने का मार्च कॉन्ट्रैक्ट 10 रुपये या 0.24 फीसदी की तेजी के साथ 4141 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गया ह।इसी तरह से अप्रैल वायदा भाव भी 12 रुपये या 0.29 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 4231 रुपये प्रति क्विंटल पर कारोबार कर रहा था। सोमवार को शुरुआती कारोबार में चने का मार्च वायदा भाव 4100 रुपये के भी नीचे फिसल गया था। ब्रोकरेज फर्म इंडीट्रेड डेरेवेटिव्स एवं कमोडिटी के रिसर्च हेड (कमोडिटीज एवं करेंसी विभाग) हरीश जी के मुताबिक हाजिर मंडियों में नई फसल की आवक बढ़ने से चने की कीमतों पर दबाव देखने को मिल सकता है। उनका कहना है कि कमोडिटी एक्सचेंज पर चने के मार्च डिलीवरी कॉन्ट्रैक्ट के लिए निवेशकों को 4160-4180 रुपये के बीच बिकवाली करनी चाहिए। 4250 रुपये के भाव पर स्टॉपलास रखते हुए नीचे में 4000 रुपये प्रति क्विटल का लक्ष्य रखना चाहिये। ब्रोकरेज की यह कारोबारी रणनीति दो हफ्तों के लिये है।

Check Also

वित्त वर्ष 2026 में TAFE ने ट्रैक्टरों की रिकॉर्ड 2,14,951 यूनिट्स की बिक्री हासिल की।

चेन्नई, ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (टीएएफई) भारत की दूसरी सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *