बुधवार, मई 13 2026 | 05:18:44 AM
Breaking News
Home / स्वास्थ्य-शिक्षा / राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2021: द्वितीय चरण के साक्षात्कार-पत्र वेबसाइट पर अपलोड
RPSC:- Updated exam related guidelines issued for the candidates

राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2021: द्वितीय चरण के साक्षात्कार-पत्र वेबसाइट पर अपलोड

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2021 की मुख्य परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का द्वितीय चरण 7 अगस्त से 18 अगस्त 2023 तक आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार-पत्र मंगलवार को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि द्वितीय चरण में 224 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का आयोजन निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति साथ अवश्य लाएं अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। वे अभ्यर्थी जिन्होंने विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग को प्रस्तुत नहीं किए हैं, वे विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में मय समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियों सहित आवश्यक रूप से प्रस्तुत करें।

Check Also

IIHMR University Webinar on Healthcare Leadership for Working Professionals

वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए हेल्थकेयर लीडरशिप पर आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी का वेबिनार

जयपुर.  आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी  ने अपनी आईआईएचएमआरयू वेबिनार सीरीज के तहत “एडवांसिंग हेल्थकेयर लीडरशिप” विषय पर एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *