रविवार, सितंबर 27 2026 | 07:31:01 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / अमेरिकी डांस शो के फाइनलिस्ट वी अनबीटेबल को रणवीर का संदेश

अमेरिकी डांस शो के फाइनलिस्ट वी अनबीटेबल को रणवीर का संदेश

जयपुर। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने मुंबई के डांस ग्रुप वी अनबीटेबल (We Unbeatable) का उत्साहवर्धन किया है। जो फिलहाल ‘अमेरिका गॉट टैलेंट : द चैंपियन्स’ (America Got Talent: The Champions) की ट्राफी के लिए मुकाबला कर रहे हैं। कार्यक्रम के मंच पर समूह ने हाल ही में रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ से ‘तातड़ तातड़’ गाने पर अपनी प्रस्तुति दी।

वी अनबीटेबल ‘अमेरिका गॉट टैलेंट’ के फिनाले में

रणवीर ने अब एक वीडियो के जरिए इनका उत्साहवर्धन किया है, जिसमें वह यह कहते नजर आ रहे हैं, “मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि वी अनबीटेबल (We Unbeatable) ने ‘अमेरिका गॉट टैलेंट’ के फिनाले में अपनी जगह बना ली है। यह बेमिसाल है। मैं इस डांस ग्रुप को अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि वैश्विक मंच पर आपने जो भी हासिल किया है वह अभूतपूर्व है।

14वें सीजन के भी ‘वी अनबीटेबल’ फाइनलिस्ट

वैश्विक मंच पर आपने जिस शानदार अंदाज में परफॉर्म किया है, उससे आपने पूरे देश के दिल को जीत लिया है।” उन्होंने आगे कहा, “हमें आप पर बहुत गर्व है। हम आपको आपकी ईमानदारी, समर्पण और निष्ठा की भावना की वजह से प्यार करते हैं। फाइनल तक इसे जारी रखें। अपनी पूरी जान लगाकर दिल से प्रस्तुति दें और ट्रॉफी घर लेकर आए।” ‘वी अनबीटेबल’ ‘अमेरिका गॉट टैलेंट’ के 14वें सीजन के भी फाइनलिस्ट रह चुके हैं।

Check Also

Alia Bhatt is feeling nervous about 'Don't Be Shy' as a producer

बतौर निर्माता ‘डोंट बी शाय’ को लेकर नर्वस महसूस कर रहीं आलिया भट्ट

मुंबई। अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रोड्यूस आगामी फिल्म ‘डोंट बी शाई’ को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *