बुधवार, अगस्त 12 2026 | 01:15:09 AM
Breaking News
Home / बाजार / Ratan Tata on Instagram: तेजी से बढ़ रही फॉलोवर्स की संख्‍या, चार लाख के करीब पहुंची

Ratan Tata on Instagram: तेजी से बढ़ रही फॉलोवर्स की संख्‍या, चार लाख के करीब पहुंची

जयपुर। लंबे समय से सार्वजनिक जीवन से दूर मशहूर इंडस्ट्रियलिस्ट रतन टाटा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। यहां उनकी लोकप्रियता का अंदाज सिर्फ इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके फॉलोवर्स की संख्या लगातार बढ़ती रही है। अब इंस्टाग्राम पर उन्हें फॉलो करने वालों की तादाद बढ़कर चार लाख के करीब पहुंच गई है। फिलहाल उन्हें 3,94,800 लोग उन्हें इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फॉलो करने लगे हैं। इतना ही नहीं उनकी  पहली पोस्ट को भी जबरदस्त तरीके से पसंद किया जा रहा है।

पहली पोस्ट ने बटोरी हैं खासी सुर्खियां

टाटा संस के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाल चुके 81 वर्षीय बिजनेसमैन रतन टाटा की इंस्टाग्राम पर पहली पोस्ट ने भी खासी सुर्खियां बटोरी हैं। इतना ही नहीं उसे इस प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने जबरदस्त तरीके से पसंद किया है। इस पोस्ट को लाइक करने वालों की तादाद 2,90,970 पहुंच चुकी है। इस पोस्ट में उन्होंने जो कुछ लिखा है वह किसी के लिए भी प्रेरणादायी हो सकता है। उनकी पोस्ट ने तो मिलेनियल्स को भी मात कर दिया है। अपनी पहली इंस्टाग्राम पोस्ट पर उन्होंने लिखा है कि ‘मुझे ‘ब्रेकिंग द इंटरनेट’ के बारे में तो नहीं पता लेकिन मुझे आप सबको इंस्टाग्राम पर ज्वाइन करते हुए बेहद खुशी हो रही है। सार्वजनिक जीवन से लंबी अनुपस्थिति के बाद मैं ऐसी विविधतापूर्ण कम्यूनिटी के साथ कहानियों के आदान-प्रदान और कुछ स्पेशल क्रिएट करने की ओर देख रहा हूं।

Check Also

HDFC Bank and Marwari University sign MoU in a major step towards preparing future banking leaders

फ्यूचर बैंकिंग लीडर्स तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम, HDFC बैंक और मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू

राजकोट. HDFC बैंक लिमिटेड ने छात्रों के लिए मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू  (MoU) पर हस्ताक्षर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *