बुधवार, नवंबर 11 2026 | 09:22:34 PM
Breaking News
Home / रीजनल / आरसीए एडहॉक कमेटी संयोजक जयदीप बिहाणी ने बीसीसीआई SGM में लिया भाग
RCA Adhoc Committee Convener Jaideep Bihani participated in BCCI SGM

आरसीए एडहॉक कमेटी संयोजक जयदीप बिहाणी ने बीसीसीआई SGM में लिया भाग

क्रिकेट से जुड़े मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

जयपुर. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को नया संयुक्त सचिव मिल गया गया है. मुंबई में आयोजित हुई बीसीसीआई की स्पेशल जनरल मीटिंग और बीसीसीआई के संयुक्त सचिव के चुनाव हेतु आरसीए एडहॉक कमेटी संयोजक व विधायक जयदीप बिहाणी ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम भाग लिया. एडहॉक कमेटी संयोजक जयदीप बिहाणी व कमेटी सदस्य धर्मवीर सिंह शेखावत ने इस अवसर पर रोहन देसाई को बीसीसीआई का नवनिर्वाचित संयुक्त सचिव बनने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

 

आरसीए एडहॉक कमेटी सदस्य धर्मवीर सिंह शेखावत ने बताया की इस मौके पर उन्होंने व कमेटी संयोजक जयदीप बिहाणी ने बीसीसीआई SGM में राजस्थान क्रिकेट संघ का प्रतिनिधित्व करते हुए बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी , सचिव देवजीत सैकिआ , कोषाध्यक्ष प्रबतेज सिंह भाटिया , संयुक्त सचिव रोहन देसाई व अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आरसीए एडहॉक कमेटी द्वारा घरेलू क्रिकेट सत्र 2024 – 25 के दौरान आयोजित की गयी विभिन्न क्रिकेट प्रतियोगिताओं व गतिविधियों की जानकारी दी. साथ ही खेलों के आयोजन हेतु बीसीसीआई द्वारा समय समय पर दिए गए आवश्यक अनुदान व प्रतियोगिताओं के आयोजन के दौरान बीसीसीआई के पूर्ण सहयोग के लिए धन्यवाद दिया. साथ ही बीसीसीआई पदाधिकारियों ने उन्हें आगामी घरेलू क्रिकेट सत्र 2025 – 26 की पूर्व तैयारियों हेतु पूर्ण सहायता व सहयोग देने का आश्वासन भी दिया.

Check Also

Narayan Seva Sansthan's camp in Bellary, 634 disabled people moved towards self-reliance through modern technology

बेल्लारी में नारायण सेवा संस्थान का शिविर, आधुनिक तकनीक से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े 634 दिव्यांगजन

687 कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स निःशुल्क फिट किए New Delhi। सुबह से ही शिविर स्थल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *