शनिवार, अक्तूबर 17 2026 | 06:10:27 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / रिलायंस रिटेल ने आयुर्वेदिक सौंदर्य के क्षेत्र में रखा कदम, टीरा पर ‘पुरावेदा’ ब्रांड लॉन्च
Reliance Retail enters the field of Ayurvedic beauty, launches 'Pura Veda' brand on Tira

रिलायंस रिटेल ने आयुर्वेदिक सौंदर्य के क्षेत्र में रखा कदम, टीरा पर ‘पुरावेदा’ ब्रांड लॉन्च

मुंबई.  रिलायंस रिटेल से जुड़े ब्यूटी प्लेटफॉर्म टीरा ने आयुर्वेद ब्रांड पुरावेदा को लॉन्च किया है। आयुर्वेद ब्रांड ने चार विशिष्ट रेंज के साथ अपनी शुरुआत की है। कंपनी ने वक्तव्य में कहा है कि पुरावेदा, प्राचीन रीति रिवाजों और आधुनिक विज्ञान का सटीक मिश्रण है। और यह लॉन्च जागरूक उपभोक्ताओं तक सौंदर्य प्रोडक्ट पहुँचाने के टीरा के मिशन में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
टीरा की सह-संस्थापक और सीईओ भक्ति मोदी ने लॉन्च पर कहा, “हमें पुरावेदा को लॉन्च करते हुए बेहद खुशी हो रही है, यह एक ऐसा ब्रांड है जो भारत की विरासत और इनोवेशन के शक्तिशाली सामंजस्य का प्रतीक है। टीरा में हमारा लक्ष्य ऐसे ब्रांड्स को आगे लाकर सुंदरता को एक नई परिभाषा देना है। पुरावेदा के साथ, हम उपभोक्ताओं को सोच-समझकर तैयार किए गए उत्पादों के माध्यम से आयुर्वेद को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।”
ब्रांड ने धारा, नियम, सम और ऊर्जा जैसी चार सामग्री आधारित रेंज लॉन्च की हैं। प्रत्येक रेंज आयुर्वेदिक सामग्रियों और चिकित्सकीय रूप से सिद्ध तत्वों के विशिष्ट तालमेल पर आधारित हैं। इन रेंज में 50 से ज़्यादा उत्पादों का कलेक्शन है। इसमें त्वचा की देखभाल, बालों की देखभाल और शरीर की देखभाल वाले प्रोडक्ट शामिल हैं। पुरावेदा कलेक्शन को टीरा स्टोर्स और टीरा की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

Check Also

Anant Ambani's 'Champions of Care' campaign will reach 2 million animals every year.

अनंत अंबानी की ‘चैंपियंस ऑफ केयर’ मुहिम, हर साल 20 लाख जानवरों तक पहुंचेगी मदद

देशभर के 50 से ज्यादा पशु कल्याण संगठन ‘चैंपियंस ऑफ केयर’ से जुड़े, इलाज, रेस्क्यू, शेल्टर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *