बुधवार, अगस्त 12 2026 | 11:20:47 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / रेलीगेयर हेल्थ इंश्योरेन्स ने लॉन्च किया सुपर मेडिक्लेम
????????????????????????????????????

रेलीगेयर हेल्थ इंश्योरेन्स ने लॉन्च किया सुपर मेडिक्लेम

जयपुर. रेलीगेयर हेल्थ इंश्योरेन्स ने  हॉस्पिटलाइज़ेशन इंश्योरेन्स प्रोडक्ट, सुपर मेडिक्लेम का लॉन्च किया है। इस प्रोडक्ट से मिलने वाले फायदे जैसे प्रीवेन्टिव हेल्थ चैक-अप, ओपीडी व्यय, साइकेट्रिक काउन्सलिंग, देखभाल एवं इलाज की लागत, भर्ती का खर्च तथा बीमारी के रिलेप्स के लिए कवर। सुपर मेडिक्लेम चार वेरिएन्ट्स में उपलब्ध है- कैंसर मेडिक्लेम- कैंसर मेडिक्लेम शुरूआती अवस्था के सभी प्रकार के कैंसर, कार्सिनोमा-इन-सिट्यू आदि को कवर करता है। हार्ट मेडिक्लेम- हार्ट मेडिक्लेम जो दिल की बीमारियों की 17 क्रिटिकल स्थितियों जैसे एंजियोप्लास्टी, हार्ट अटैक, बाय पास सर्जरी आदि के लिए सुरक्षा देता है। क्रिटिकल मेडिक्लेेम- क्रिटिकल मेडिक्लेेम कैंसर, हार्ट अटैक, अंग प्रत्यारोपण पैरालिसिस आदि से जुड़ी 32 विभिन्न बीमारियों को कवर करता है। ऑपरेशन मेडिक्लेम- ऑपरेशन मेडिक्लेम जो उपभोक्ता को हर प्रकार की सर्जरी के लिए कवर देता है। सचिन माहेश्वरी (बिजऩेस हैड-वैलनेस एण्ड न्यू इनीशिएटिव्स रेलीगेयर हेल्थ इंश्योरेन्स लिमिटेड) ने कहा अनिश्चितता के इस दौर में आपका स्वास्थ्य अनिश्चित नहीं होना चाहिए। हम समझते हैं कि परिवार में किसी भी तरह की गंभीर बीमारी पूरे परिवार के लिए तनाव का कारण बन जाती है। इसीलिए सही हेल्थ कवर चुनने के लिए सही मार्गदर्शन तथा आधुनिक चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाने केे लिए आर्थिक क्षमता दोनों बेहद महत्वपूर्ण हैं। माहेश्वरी ने कहा कि उपभोक्ताओं को लागत प्रभावी, आधुनिक, भरोसेमंद सेवाएं उपलब्ध करने के दृष्टिकोण के साथ हम सुपरमेडिक्लेम लेकर आए हैं। सुपर मेडिक्लेम न केवल बीमारी के समय कवरेज देता है बल्कि व्यक्ति को आकस्मिक बीमारी के लिए तैयार करता है ताकि वह बिना किसी अतिरिक्त आर्थिक बोझ के आधुनिक चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठा सके।

आरएचआई के बारे में
रेलीगेयर हेल्थ इंश्योरेन्स (आरएचआई) रेलीगेयर एंटरप्राइज़ेज़ लिमिटेड की स्वास्थ्य बीमा शाखा है। आरएचआई उपभोक्ता उन्मुख दृष्टिकोण के साथ काम करती है। कंपनी ने उपभोक्ताओं को बेहतर एवं पैसा वसूल सेवाएं प्रदान करने और उत्कृष्ट प्रोडक्ट उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक तकनीकों में निवेश किया है। रेलीगेयर हेल्थ इंश्योरेन्स वर्तमान में हेल्थ इंश्योरेन्स, क्रिटिकल इलनैस, पर्सनल एक्सीडेन्ट, टॉप-अप कवरेज, इंटरनेशनल टैऊवल इंश्योरेन्स, मैटरनिटी, ग्रुप हेल्थ इंश्योरेन्स, ग्रुप पर्सनल एक्सीडेन्ट इंश्योरेन्स में रीटेल सेगमेन्ट में अपने प्रोडक्ट पेश करती है। रेलीगेयर हेल्थ इंश्योरेन्स को फिनोविटी में एडीटर्स चॉइस अवॉर्ड फॉर बेस्ट प्रोडक्ट इनोवेशन एवं फिक्की हेल्थकेयर अवॉड्र्स में ‘बेस्ट मेडिकल इंश्योरेन्य प्रोडक्ट अवॉर्डÓ से भी सम्मानित किया गया है।

Check Also

3 months for Rs 550, a year of entertainment for Rs 2000, Jio expands OTT-Pass coverage

550 रुपये में 3 महीने, 2000 रुपये में सालभर मनोरंजन, जियो ने बढ़ाया OTT-Pass का दायरा

15 प्रीमियम OTT ऐप्स और 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस, हाई-स्पीड डेटा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *