बुधवार, मई 13 2026 | 08:16:11 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / Renault जुलाई में पेश करेगी नई कार, 3 साल में बिक्री दोगुनी करने पर है नजर

Renault जुलाई में पेश करेगी नई कार, 3 साल में बिक्री दोगुनी करने पर है नजर

नई दिल्ली. फ्रांसीसी कार कंपनी रेनॉ (Renault) अगले तीन साल में कई सारे नए प्रॉडक्ट लाने और पुराने प्रॉडक्ट्स को अपग्रेड कर अपनी बिक्री दोगुनी करना चाहती है। कंपनी के भारतीय कारोबार के एमडी और सीईओ वेंकटराम ममिलापल्ले ने कहा कि मध्यावधि में कंपनी की योजना अगले तीन साल में अपनी बिक्री मौजूदा 80000 यूनिट्स से बढ़ाकर 150000 यूनिट्स करने की है। आगे कहा कि हम वर्ष 2019 और 2020 में नए प्रॉडक्ट पेश करेंगे। दो नए प्रॉडक्ट पेश किए जाने हैं और इनमें से एक जुलाई 2019 में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हम अपने क्विड और SUV डस्टर के मौजूदा मॉडलों को अपग्रेड करने की दिशा में भी काम कर रहे हैं।

2-3 साल के लिए 3 लक्ष्य

एक सवाल के जवाब में ममिलापल्ले ने कहा कि अगले दो से तीन साल के लिए उन्होंने अपनी कंपनी के लिए तीन लक्ष्य तय किए हैं। सबसे पहले पूरी कंपनी को एक टीम की तरह एक लक्ष्य के लिए काम करना चाहिए। दूसरा क्वालिटी प्रॉडक्ट्स की आपूर्ति करना जिसके लिए इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लायर्स और डीलरों पर ध्यान देना शामिल है। तीसरा लक्ष्य वाहनों की बिक्री संख्या को दोगुना करना है। कार्लोस घोसन मामले पर क्या बोले यह पूछे जाने पर क्या कार्लोस घोसन के मामले ने कंपनी को प्रभावित किया है उन्होंने कहा मुझे ऐसा नहीं लगता। वह अलग मामला है। मुझे नहीं लगता कि ग्राहक किसी प्रॉडक्ट को खरीदने से पहले इस बारे में सोचते हैं।

Check Also

भारत में लॉन्च हुई नई BMW X3 30 xDrive M Sport Pro, कीमत 74.50 लाख रुपये

गुरुग्राम। लग्ज़री कार निर्माता BMW Group India ने भारत में अपनी नई पेट्रोल एसयूवी BMW X3 30 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *