शनिवार, अक्तूबर 17 2026 | 05:19:37 PM
Breaking News
Home / बाजार / रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो का ग्रेटर नॉएडा में आयोजन

रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो का ग्रेटर नॉएडा में आयोजन

ग्रेटर नोएडा| रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया 2019 एक्सपो के 13वें संस्करण का ग्रेटर नोएडा में भव्य उद्घाटन किया गया। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित इस प्रदर्शनी में प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हितधारकों और दुनिया भर के विशेषज्ञों ने भाग लिया। आरईआई एक्सपो एशिया की सबसे बड़ी प्रदर्शनी है। इस प्रदर्शनी में क्लीन एनर्जी कम्युनिटी एक साथ आती है। यह समुदाय एक प्लेटफॉर्म पर एकत्र होकर स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उपायों पर काम कर रहा है। इन चुनौतियों से मुकाबले के लिए नए-नए तकनीकी समाधान भी सुझाए जाते हैं। इस साल एक्सपो में अक्षय ऊर्जा के उत्पादन, वितरण, नियामक ढांचे तक प्रसार और उनकी चुनौतियों के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया गया।

इस समारोह में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने हिस्सा लिया। ब्लूमबर्ग न्यू एनर्जी फाइनेंस, ईवाई इंडिया पावर एंड यूटिलिटीज लीडर और फ्राइबर्ग कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विश्व ऊर्जा स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए हाथ मिलाया। इसके साथ ही ब्राजील, भारत सरकार, मध्यप्रदेश राज्य, तेलंगाना राज्य के सरकारी प्रतिनिधियों ने भी अक्षय ऊर्जा से होने वाले लाभ और भविष्य की योजनाओं को उभारा। भारत में इनफॉर्मा मार्केट्स के प्रबंध निदेशक योगेश मुद्रास ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि रिन्यूएबल इंडिया एनर्जी एक्सपो 2019 एक अनोखा और विश्वनीय प्लेटफॉर्म मुहैया कराती है।

Check Also

IDFC First Bank Preferred Banking Partner for PIEDS-BITS Pilani

बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल टली, आईबीए-यूएफबीयू में बनी सहमति

नई दिल्ली। 28 सितंबर से प्रस्तावित बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल फिलहाल टाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *