बुधवार, अगस्त 12 2026 | 02:03:47 AM
Breaking News
Home / राजकाज / मार्च में खुदरा महंगाई दर में आई कमी, फरवरी में 6.58 के मुकाबले मार्च में 5.91 फीसद रही
Retail inflation declined in March, to 5.91 percent in March from 6.58 in February

मार्च में खुदरा महंगाई दर में आई कमी, फरवरी में 6.58 के मुकाबले मार्च में 5.91 फीसद रही

नई दिल्ली। इस साल मार्च महीने में खुदरा महंगाई दर 5.91 फीसद रही, वहीं फरवरी में खुदरा महंगाई दर 6.58 फीसद थी। पिछले साल इसी समयावधि की बात करें तो महंगाई दर मार्च 2019 में 2.86 फीसद थी। हालांकि इस साल फरवरी के मुकाबले मार्च में खाद्य पदार्थों की महंगाई दर में कुछ हद तक राहत है।

मार्च में ऐसे रही महंगाई दर

मार्च में खाद्य पदार्थों की महंगाई दर 8.76 फीसद रही, जो फरवरी में 10.81 फीसद थी। वहीं सब्जियों में महंगाई दर मार्च में 18.63 फीसद रही, जो फरवरी में 31.61 फीसद थी। वहीं अनाज व अन्य उत्पादों में महंगाई दर में मार्च में मामूली बढ़ोत्तरी देखी गई। यह मार्च में 5.30 फीसद रही, जबकि फरवरी में 5.23 फीसद थी। दलहन व अन्य उत्पादों की महंगाई दर मार्च में 15.85 फीसद रही जो फरवरी में 16.61 फीसद थी। वहीं ईंधन और लाइट श्रेणी में महंगाई दर मार्च में 6.59 फीसद रही जो फरवरी के 6.36 फीसद की तुलना में अधिक है।

Check Also

5,500 kilometer highway will be made e-highway, 111 stations will be for electric vehicles between 23 cities

भारत में 2034 तक ईवी बिक्री में सालाना 55 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की ओर बढ़ता रुझान अब अर्थव्यवस्था का एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *