शनिवार, अक्तूबर 17 2026 | 05:56:38 AM
Breaking News
Home / राजकाज / राज्य स्तरीय आरोग्य मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
Review meeting of preparations for state level health fair organized

राज्य स्तरीय आरोग्य मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

निदेशक डॉ. आनंद शर्मा ने सभी इंतजाम सुनिश्चित करने के दिये निर्देश – 1 से 4 मार्च तक जवाहर कला केन्द्र में होगा आरोग्य मेले का आयोजन

जयपुर। जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में आगामी 1 मार्च से 4 मार्च, 2025 तक राज्य स्तरीय आरोग्य मेले का आयोजन होगा। आयुर्वेद विभाग मेले के सफल आयोजन एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियों का पूरा करने में जुटा है।
आयुर्वेद विभाग के निदेशक डॉ. आनंद शर्मा ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. शर्मा ने आयोजन से जुड़ी अब तक की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने आयोजन से जुड़े अधिकारियों को राज्य स्तरीय आरोग्य मेले के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए समस्त आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरा करने के लिए निर्देशित किया।
डॉ आनंद शर्मा ने राज्य स्तरीय आरोग्य मेले की विभिन्न समितियों की तैयारियों की समीक्षा की एवं अधिकारियों से फीडबैक भी लिया। उन्होंने समितियों के प्रभारी अधिकारियों क मेले परिसर में सभी स्टॉल को व्यवस्थित तरीके से संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। ताकि आयुष की समस्त पद्धतियों का लाभ जन सामान्य को मिल सके।
विभाग के अतिरिक्त निदेशक एवं मेले के नोडल प्रभारी डॉ बत्ती लाल बैरवा ने बताया कि राज्य स्तरीय आरोग्य मेला जवाहर कला केंद्र में 1 से 4 मार्च तक आयोजित किया जायेगा जिसकी तैयारियां जोरो से चल रही हैँ, मेले के मीडिया प्रभारी डॉ लक्ष्मण सैनी ने जानकारी दी कि बैठक में डॉ. श्रीराम तिवाड़ी, डॉ. दिनेश शर्मा परियोजना निदेशक आयुष मिशन, डॉ सीताराम शर्मा, रजिस्ट्रार इंडियन बोर्ड ऑफ़ मेडिसिन, डॉ रमेश गुप्ता सीईओ, प्लांटेशन बोर्ड, मेला सयोजक डॉ कमल चंद्र शर्मा, डॉ घनश्याम मीणा सहित अन्य पदाधिकारियों ने शिरकत की।

Check Also

‘Pure Food – War on Adulteration’ Campaign – Intensive inspection campaign started in canteens and food establishments operating in and around hospitals across the state

‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान- प्रदेश भर के अस्पतालों के अंदर और आसपास संचालित कैंटीन एवं खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन जांच अभियान शुरू

पहले दिन 100 से अधिक अस्पतालों और आसपास के 172 से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *