बुधवार, मई 13 2026 | 07:46:10 AM
Breaking News
Home / रीजनल / आरएस इंडिया सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया

आरएस इंडिया सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया

जयपुर| राजेंद्र और उर्सूला जोशी (आरयूजे) ग्रुप की कंपनी आरएस इंडिया ने महिंद्रा सेज, जयपुर में अपनी फैक्टरी में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया है। आरएस इंडिया में स्थापित इस संयंत्र की क्षमता 994 किलोवॉट पीक है और यह हर महीने 87,000 केडब्ल्यूएच से अधिक ऊर्जा उत्पन्न करेगा। इस संयंत्र से उत्पन्न बिजली का इस्तेमाल आरएस इंडिया के सभी विभागों में किया जाएगा। सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना दो चरणों में की गई है। 628 किलोवॉट पीक के पहले चरण में 3,94,00,000 रुपए की लागत आई, जबकि 367 किलोवॉट पीक के दूसरे चरण की स्थापना में 1,81,00,000 रुपए व्यय हुए हैं।
आरएस इंडिया के एमडी जयंत जोषी कहते हैं, ‘ सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करना पर्यावरण की रक्षा की दिशा में उठाया गया एक छोटा-सा कदम है। हम सब जानते हैं कि औद्योगिक अपशिष्ट पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है और हमारा मानना है कि मौजूदा दौर में यही वो समय है, जब सभी उद्योगों को पर्यावरण की रक्षा करने और जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए अपनी भूमिका निभाने का प्रयास करना चाहिए।

Check Also

Governor Haribhau Bagde to visit Mylavas tomorrow: To participate in Brahmarishi Kheteshwar Gurukul's annual festival 'Dharaohar 2026'

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का मायलावास दौरा: ब्रह्मऋषि खेतेश्वर गुरुकुल के वार्षिक उत्सव ‘धरोहर 2026’ में होंगे शामिल

बालोतरा। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े शनिवार को बालोतरा जिले के मायलावास प्रवास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *