बुधवार, मई 13 2026 | 05:16:38 AM
Breaking News
Home / रीजनल / आरयूजे ग्रुप के अस्पताल का हुआ भूमि पूजन

आरयूजे ग्रुप के अस्पताल का हुआ भूमि पूजन


 150  शैयाओं वाले अस्पताल में दी जाएगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर. आयूजे ग्रुप ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से जयपुर में मल्टीस्पेशयलिटी हॉस्पिटल का भूमि पूजन किया। समूह के निदेशक राजेंद्र और उर्सुला जोशी ने बताया कि 150 शैयाओं वाला मल्टी-सुपर-स्पेशियलिटी का निर्माण दो वर्ष में पूरा हो जाएगा। इसमें क्रिटिकल केयर, सीटीवीएस, कार्डियोलॉजी, न्यूरोसाइंसेस, ऑन्कोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी की हेल्थकेयर सेवाएं दी जाएगी जिसमें नेफ्रोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी आदि का बैकअप होगा। आरयूजे हॉस्पिटल्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ नलिन जोशी कहते हैं यह अस्पताल मुख्य रूप से जयपुर के पश्चिम क्षेत्र में सेवाएं प्रदान करेगा, जहां फिलहाल मल्टी सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं और देखभाल की कमी है। राजस्थान में स्वास्थ्य देखभाल संबंधी खर्च बहुत अधिक है और स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के कुल खर्च का लगभग 75 प्रतिशत हिस्सा लोग खुद ही वहन करते हैं। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की तलाश में लोगों को बडे शहरों का रास्ता नापना पडता है। इन शहरों में यात्रा संबंधी और दूसरे तमाम खर्चे भी उन्हें ही वहन करने होते हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए दुनियाभर के सर्वश्रेष्ठ उपकरण और बेहतरीन डॉक्टरों की सेवाएं आयूजे ग्रुप के अस्पताल में उपलब्ध होंगी। साथ ही स्विस विशेषज्ञों की टीम भी भारतीय विशेषज्ञों के साथ मिलकर इस अस्पताल में काम करेगी। आरयूजे हॉस्पिटल्स का परिसर 3.5 एकड़ से अधिक भूमि में फैला होगा।

Check Also

Madhya Pradesh: Government extends wheat procurement deadline till May 23

मध्य प्रदेश: सरकार ने गेहूं खरीद की समय सीमा 23 मई तक बढ़ाई

भोपाल। किसानों के लिए बड़ी राहत की घोषणा करते हुए राज्य सरकार ने गेहूं खरीद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *