बुधवार, अगस्त 12 2026 | 03:30:03 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / सलमान खान ने शेयर की बरसों पुरानी तस्वीर, संजय दत्त से कहा- ‘Happy Birthday Baba’

सलमान खान ने शेयर की बरसों पुरानी तस्वीर, संजय दत्त से कहा- ‘Happy Birthday Baba’

नई दिल्ली| बॉलीवुड स्टार्स में जहां एक ओर जबरदस्त कॉम्पिटीशन हमेशा चर्चा में होता है तो वहीं कुछ स्टार्स के बीच की गाढ़ी दोस्ती पूरे समाज के लिए मिसाल के तौर पर नजर आती है. एक ऐसी ही दोस्ती की मिसाल है संजय दत्त और सलमान खान की जोड़ी. अब संजू बाबा के जन्मदिन पर उनके जिगरी सल्लू मियां ने बड़े ही खास अंदाज में विश करके सबको हैरत में डाल दिया है.

वैसे तो सलमान और संजय ने 90 के दशक में एक दो नहीं बल्कि कई फिल्में साथ में की हैं. इतना ही नहीं अपनी कंट्रोवर्जीस के चलते लोग इन्हें इंडस्ट्री के बैड बॉयज कहकर पुकारते थे. तो अब अपने जोड़ीदार को सल्लू मियां ने कुछ इस तरह से सोशल मीडिया पर विश किया है. गौरतलब है कि बीते कुछ समय से इन दोनों स्टार्स के बीच दूरियों की खबरें सामने आ रही थीं, अब इस एक पोस्ट से सल्लू मियां ने सबके मुंह पर ताला डाल दिया है. हम यह भी कह सकते हैं कि सलमान ने अपनी तरफ से अगर कोई दूरी थी भी तो उसके खात्मे की घोषणा कर दी है. बता दें कि सलमान और संजय सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि सलमान के फेमस टीवी शो ‘बिग बॉस’ को भी साथ मिलकर होस्ट कर चुके हैं. दोनों ने हमेश एक दूसरे का बुरे वक्त में साथ भी दिया है.

Check Also

Govinda to make a comeback with 'Roopa', shares an interesting story about his lucky number

फिल्म ‘रूपा’ से कमबैक करेंगे गोविंदा, शेयर किया लकी नंबर का दिलचस्प किस्सा

मुंबई. 1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *