रविवार, मार्च 22 2026 | 02:01:26 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / सैमसंग की बीनाऊ के साथ साझेदारी की घोषणा
Samsung announces partnership with Beenau

सैमसंग की बीनाऊ के साथ साझेदारी की घोषणा

नई दिल्ली। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग (Samsung) ने डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म बीनाऊ (Digital payment platform Beenau) के साथ इंडस्ट्री में अपने तरह की पहली और नई साझेदारी की घोषणा की। इस साझेदारी के तहत देशभर के उपभोक्ताओं को उनके पास-पड़ोस में मौजूद सैमसंग स्टोर (Samsung Store) से टेलीविजन और रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर, वॉशिंग मशीन और स्मार्ट अवन जैसे अन्य डिजिटल अप्लायंस की ऑनलाइन खरीद का विकल्प हासिल हो सकेगा।

घर बैठे खरीद सकेंगे सैमसंग उपकरण

सैमसंग (Samsung) इंडिया के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक बिजनेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजू पुल्लन ने कहा कि मौजूदा ऑनलाइन टू ऑफलाइन मॉडल जिसकी हमने पिछले महीने शुरुआत की थी, काफी सफल रहा है। अब बीनाऊ (Beenau) से हमारी साझेदारी के साथ ही हम ओ2ओ को नए प्लेटफॉर्म पर भी ले जा रहे हैं। बीनाऊ (Beenau) के साथ हमारी साझेदारी न सिर्फ ग्राहकों को यह सुविधा देगी कि वे अपने घरों की सुरक्षा और सुविधा के बीच रहते हुए अपने मनपसंद सैमसंग (Samsung) उपकरणों की खरीद कर सकें, बल्कि हमारे साझेदार खुदरा विक्रेताओं को भी ऑनलाइन सुविधा से युक्त कर उन्हें अपना ग्राहक आधार बढ़ाने में सहायता करेगी।

Check Also

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

New Delhi. यात्री बस परिवहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Chartered Speed Limited और इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता EKA Mobility को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *