मंगलवार, नवंबर 10 2026 | 04:04:14 AM
Breaking News
Home / रीजनल / निदानी बांध पर सातवें दौर का किया श्रमदान

निदानी बांध पर सातवें दौर का किया श्रमदान

अलवर| अलवर जल आंदोलन ने सनराइज यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वाधान में वाइस चांसलर डॉ. एस. के. गुप्ता, डीन डॉ. मधुबाला शर्मा के नेतृत्व में विद्यार्थियों के साथ शनिवार को निदानी बांध पर सातवें दौर का श्रमदान किया|

डॉ. एस.के. गुप्ता ने विद्यार्थियों को बताया पानी का ठहराव न सिर्फ जलस्तर बढ़ाने में सहायक है बल्कि इस तरह की प्रकृतिक संरचनाओं जैसे तालाब, जोहड़, बांध, इत्यादि में मेंढक जैसे जीव का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है मेंढक डेंगू, मलेरिया, और चिकनगुनिया, जैसे जीवाणुओं का भोजन करके मानव सभ्यता की मदद करता है| डीन. मधुबाला शर्मा ने कहा कि अलवर शहर के इतने पास इतना सुंदर स्थान कल्पना से भी परे है अलवर के लोगों को एक बार जरूर इसका भ्रमण करना चाहिए|

जल शक्ति अभियान के तहत श्रमदान में पर्यावरणविद राजेश कृष्ण सिद्ध व समाजसेवी अल्पना बिश्नोई के साथ सनराइज यूनिवर्सिटी के एचबी प्रसाद फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर योगेंद्र और चारों विभागों के प्रमुख सहायक प्रोफेसर और 70 विद्यार्थी उपस्थित रहे|

Check Also

Narayan Seva Sansthan's camp in Bellary, 634 disabled people moved towards self-reliance through modern technology

बेल्लारी में नारायण सेवा संस्थान का शिविर, आधुनिक तकनीक से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े 634 दिव्यांगजन

687 कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स निःशुल्क फिट किए New Delhi। सुबह से ही शिविर स्थल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *