मंगलवार, नवंबर 10 2026 | 04:04:18 AM
Breaking News
Home / रीजनल / निदानी बांध के जीर्णोधार के लिए किया श्रमदान

निदानी बांध के जीर्णोधार के लिए किया श्रमदान

अलवर। अलवर जल आंदोलन के तहत रविवार को जेएस फोरव्हील के राकेश फुलवानी के नेतृत्व में सभी कर्मचारियों ने निदानी बांध के जीर्णोधार के लिए श्रमदान किया और साथ में बांध की भौगोलिक स्थिति का भी निरीक्षण किया| टीम ने जाना कि कैसे पेड़ों की जड़ पानी को रोक कर रखती है तथा पानी को शुद्ध करने का काम भी करती है| इस अवसर पर पूरी टीम के द्वारा डेढ़ सौ कट्टो को भर कर श्रमदान किया गया| साथ ही कट्टो के ऊपर मिट्टी लगाकर उसे और मजबूत बनाया गया| इस अवसर पर राकेश फुलवानी, राहुल खडोलिया, टेकचंद, नितिन शर्मा, जगत सिंह, संजय सैनी, विकी खडोलिया, जिनेंद्र चौहान सहित टीम के 40 सदस्य मौजूद रहे|

Check Also

Narayan Seva Sansthan's camp in Bellary, 634 disabled people moved towards self-reliance through modern technology

बेल्लारी में नारायण सेवा संस्थान का शिविर, आधुनिक तकनीक से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े 634 दिव्यांगजन

687 कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स निःशुल्क फिट किए New Delhi। सुबह से ही शिविर स्थल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *