शुक्रवार, अक्तूबर 23 2026 | 12:38:15 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / सोनी म्यूजिक के साथ सिमरन चौधरी की लेटेस्ट रिलीज़ ‘‘चोरी’’

सोनी म्यूजिक के साथ सिमरन चौधरी की लेटेस्ट रिलीज़ ‘‘चोरी’’

नेशनल। सिमरन चौधरी अपने नए सिंगल ‘चोरी’ के साथ भारतीय पॉप म्यूज़िक में हलचल मचा रही हैं। गोपनीय प्यार का रोमांच पेश करते हुए यह ट्रैक श्रोताओं को वासना और प्रलोभन की एक मधुर यात्रा पर ले जा रहा है। अपनी हृदयस्पर्शी मीठी धुन के साथ ‘‘चोरी’’ का ट्रैक पूरे विश्व के श्रोताओं के दिल में उतर जाएगा।

सिमरन की अलौकिक आवाज और राजा के मीठे बोलों के साथ इस ट्रैक का संगीत सिमरन और राजा ने मिलकर दिया है, और एडेन ने इसके साउंडस्केप का निर्माण किया है। इस ट्रैक की खट्टी-मीठी मैलोडी और नाजुक संरचना सिमरन द्वारा कहानी कहने की कला को निखार कर लाती है, और एक ऐसे अनुभव का निर्माण करती है, जो अंतरग होने के साथ शक्तिशाली भी है। फोल्किन रानी ईपी और नी भाबी के लिए काफी सराहना बटोरने के बाद सिमरन ‘चोरी’ के हर छंद में छिपे हुए रोमांस की जीवंत कल्पना का चित्रण कर रही हैं, जिसमें समय की गति स्थिर हो जाती है। यह एक ऐसा गीत है, जो खत्म होने के बाद भी आपकी स्मृति में लंबे समय तक बना रहेगा।

 

इस गीत के रिलीज़ के लिए उत्साहित सिंगर-परफॉर्मर सिमरन चौधरी ने कहा, ‘‘छिपे हुए प्यार का रोमांच हर कोई अनुभव कर चुका है। यह बिल्कुल अलग तरह से होता है, और चोरी में इसी का चित्रण है। इस ट्रैक में उन जादुई क्षणों को पेश किया गया है, जो दुनिया से छिपे हुए हैं, पर उनका अनुभव बहुत गहराई से होता है। इस गीत के निर्माण का सफर बहुत गहरा और भावनापूर्ण था। अभिव्यक्तिपूर्ण और लोकसंगीत से प्रेरित तत्वों के साथ इस ट्रैक में मैंने एक नया आकर्षक सफर शुरू किया है, और संगीत के नए क्षेत्रों में उतरकर इनोवेटिव साउंड्स के साथ प्रयोग किया है। मुझे उम्मीद है कि श्रोता भी वही रोमांच और तीव्रता महसूस करेंगे, जो यह गीत बनाते हुए मुझे महसूस हुआ।’’

Check Also

Mouni Roy: From Naagin to Bollywood's glamour queen, celebrates 40th birthday

मौनी रॉय: नागिन से बॉलीवुड की ग्लैमर क्वीन तक का सफर किया तय, मनाएंगी 40वां जन्मदिन

नई दिल्ली। टीवी और अब बॉलीवुड की दुनिया में धमाल मचा रही अभिनेत्री मौनी रॉय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *