मंगलवार, सितंबर 22 2026 | 12:56:26 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / सोनालीका ट्रैक्टर्स ने बेचे रिकॉर्ड ट्रैक्टर

सोनालीका ट्रैक्टर्स ने बेचे रिकॉर्ड ट्रैक्टर

नई दिल्ली. देश में प्रमुख ट्रैक्टर निर्माताओं में से एक सोनालीका ट्रैक्टर्स ने वित्त वर्ष 2021 में पकड़ी मजबूत गति को आगे बढ़ाते हुए वित्त वर्ष-22 के केवल 9 महीनों में ही 1 लाख ट्रैक्टर बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच, सोनालीका ने इन्हीं 9 महीनों में 25,000 से ज्यादा ट्रैक्टर निर्यात कर एक प्रतिष्ठित क्लब में भी प्रवेश किया है। साल दर साल, सोनालीका ट्रैक्टर्स ने 1 लाख ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़े को पार करने के अपने प्रदर्शन को और तेज किया है। सोनालीका ट्रैक्टर्स के
कार्यकारी निदेशक रमन मित्तल ने कहा,  हमने वित्त वर्ष-22 के केवल 9 महीनों में 1 लाख ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़े को पार करते हुए एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

Check Also

BMW launches G310R and GS

भारत में वित्त वर्ष 2026 में दोपहिया वाहनों की बिक्री रिकॉर्ड 22 मिलियन तक पहुंच गई: रिपोर्ट

नई दिल्ली. भारत में दोपहिया वाहनों की बिक्री ने वित्त वर्ष 2026 में नया रिकॉर्ड बनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *