गुरुवार, मार्च 19 2026 | 04:14:43 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / सोनालीका ट्रैक्टर्स ने 302 ट्रैक्टर का निर्यात किया
Sonalika Tractors exports 302 tractors

सोनालीका ट्रैक्टर्स ने 302 ट्रैक्टर का निर्यात किया

नई दिल्ली। अग्रणी ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी सोनालीका ट्रैक्टर्स (sonalika tractors) ने कोविड-19 प्रतिबंधों के बावजूद अप्रेल 2020 के दौरान भारत से निर्यात में अपना पहला स्थान दृढ़ता से बनाए रखते हुए 302 ट्रैक्टर्स का निर्यात दर्ज किया। इस अवसर पर सोनालीका समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. दीपक मित्तल ने कहा कि इस कठिन समय के दौरान निर्यात में हमारी लीडरशिप पोजिशन ने हमारे उत्पाद की स्वीकृति और विश्व स्तर पर किसानों द्वारा दिखाए गए विश्वास को साबित किया है। हम अपनी ग्लोबल टेक्नोलॉजी विशेषज्ञता को लगातार उन्नत करते हुए किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं।

लॉकडाउन में अप्रेल में 302 ट्रैक्टर निर्यात

आंशिक रूप से खुलने वाले पोर्ट के साथ हम अप्रेल 2020 में 302 ट्रैक्टर निर्यात करने में सक्षम रहे हैं और 40 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ भारत में नंबर वन निर्यातक बने रहे। उन्होंने कहा कि सोनालीका इस कृषि इकोसिस्टम का एक अभिन्न अंग है और किसानों को उनकी विभिन्न कृषि जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रौद्योगिकी समाधान प्रदान करना जारी रखे हुए है।

 

सोनालीका ट्रैक्टर्स ने की एक लाख ट्रेक्टर की बिक्री

Check Also

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

New Delhi. यात्री बस परिवहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Chartered Speed Limited और इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता EKA Mobility को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *