शुक्रवार , मई 10 2024 | 03:21:14 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / INTERNATIONAL WOMEN”S DAY 2019 पर भारतीय रेलवे का महिलाओं को और समाज को अनोखा संदेश

INTERNATIONAL WOMEN”S DAY 2019 पर भारतीय रेलवे का महिलाओं को और समाज को अनोखा संदेश


नई दिल्ली. International women’s day पूरा विश्व आज महिलादिवस मना रहा है। आज का दिन विशेषतौर पर महिलाओं का दिन होता है। इसी के चलते भारतीय रेलवे ने एक अनोखी तरह से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संदेश दिया है। मध्य प्रदेश में शुक्रवार सुबह 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन रवाना की गई जिसे महिलाएं ही संचालित कर रही हैं। ट्रेन नंबर 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस का पूरा स्टाफ महिलाओं का है। जिसमें लोको पायलट ड्राइवर से लेकर गॉर्ड टिकट चेकर (TC) एवं अन्य सभी जीआरपी कॉन्सटेबल महिलाएं ही हैं। महिलाओं के सम्मान और समाज में बराबर का हक दिलाने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी समेत कई जानी मानी हस्तियों ने महिलाओं की शक्ति को सलाम करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।                                                                            इस बार का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बैलेंस फॉर बेटर (Balance for better) की थीम पर मनाया जा रहा है। पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस( International women’s day)  28 फरवरी 1909 में अमेरिका के न्यूयार्क में मनाया गया था। तब से लेकर आज तक मार्च के 8 तारीख को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International women’s day) मनाया जा रहा है। इस दिन की एक और खास बात होती है कि आज के दिन अधिकतर सभी जागरूक महिलाएं बैंगनी रंग के कपड़े पहनती हैं या तो बैंगनी रंग का रिबन पहनकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International women’s day) का जश्न मनाती हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आधिकारिक सिंबल वीनस है। इस रंग को चुनने का प्रमुख कारण ये भी है कि बैंगनी रंग न्याय और गरिमा का प्रतीक माना जाता है।

 

Check Also

A grand set has been built at this beautiful location for Hombale Films and Rishabh Shetty's Kantara, read the full news!

होम्बले फिल्म्स और ऋषभ शेट्टी की कंतारा के लिए इस खूबसूरत लोकेशन पर बना है भव्य सेट, पढ़ें पूरी खबर!

Jaipur. होम्बले फिल्म्स बिना किसी शक इंडियन सिनेमा में सबसे बड़ा प्रोडक्शन हाउस है। इस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *