शुक्रवार, मई 17 2024 | 01:26:08 PM
Breaking News
Home / राजकाज / प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने दिया इस्तीफा

प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने पद छोडऩे की पेशकेश की है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली प्रदेश के प्रभारी पीसी चाको को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। फिलहाल वह इलाज के लिए देश से बाहर हैं। हालांकि चाको उनके इस्तीफे की बात से इंकार कर रहे हैं। माकन पिछले कुछ समय से अस्वस्थ हैं जिस वजह से वह पहले की तरह सक्रिय नहीं दिख रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। लोकसभा नजदीक है ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालते हुए उनके लिए डॉक्टर की सलाह मानना मुश्किल है। ऐसे में उन्होंने पार्टी हाई कमान से प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त करने का आग्रह किया है।

आप से गठबंधन का कर रहे हैंं विरोध
दिल्ली में आम आदमी पार्टी से गठबंधन की खबरों से भी वह नाराज बताए जा रहे हैं। वह आप से गठबंधन के खिलाफ हैं लेकिन कई केंद्रीय नेता दिल्ली में भाजपा को मात देने के लिए आप के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लडऩा चाहतेे हैं। उनके इस्तीफे को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है।

पार्टी नेतृत्व उन्हें मनाने की कर रहा है कोशिश
पार्टी सूत्रों का कहना है कि चाको सहित अन्य बड़े नेता माकन को समझाने की कोशिश कर चुके हैं। इस बारे में चाको का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष को पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य की दिक्कत है लेकिन ऐसी स्थिति नहीं है कि वह अध्यक्ष पद छोड़ दें। उनके स्वास्थ्य को लेकर राहुल गांधी से भी बात हुई है। माकन इलाज के लिए विदेश में हैं और जल्द वापस लौटेंगे। उनके इस्तीफे की बात सही नहीं है। उन्होंने कहा कि विदेश जाने से पहले तक माकन लगातार काम करते रहे हैं। लोकसभा चुनाव में गतिविधि बढऩे के बावजूद पार्टी उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए काम करेगी। वह अभी भी प्रदेश अध्यक्ष हैं।

उनके नेतृत्व में पार्टी
वहीं उनके इस्तीफे की खबर से दिल्ली कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति तेज हो गई है। कई नेताओं की नजर इस कुर्सी पर लगी हुई है। यदि माकन अपने फैसले पर अड़े रहे तो लोकसभा चुनाव के पहले दिल्ली में कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका होगा। उनके प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद से पार्टी अपनी खोई हुई सियासी जमीन हासिल करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। हालांकि विधानसभा में खाता नहीं खोलने वाली कांग्रेस कोई भी चुनाव जीत नहीं सकी है लेकिन उसका मत फीसदी बढ़ रहा है।

पहले भी दे चुके हैंं इस्तीफा
नगर निगमों के चुनाव में हार के बाद विरोधियों के बढ़ रहे दबाव की वजह से माकन ने पार्टी हाई कमान को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। हालांकि राहुल गांधी ने उनके इस्तीफे को नामंजूर कर दिया था। इस बीच अफवाह के मद्देनजर दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको सामने आए। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआइ से कहा कि अजय माकन ने इस्तीफा नहीं दिया है। वहीं सूत्रों के मुताबिक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं है। अजय माकन के इस इस्तीफे की अफवाह को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की चर्चा से भी जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं अजय माकन के ट्वीटर हैंडल पर लोगों ने प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। विजय कुमार नाम के शख्स ने माकन के ट्वीटर हैंडल पर प्रतिक्रिया दी है. दिल्ली में एक विकेट गिरा।

Check Also

The expansion of new airports will increase the scope of regional flight

राजस्थान में नागरिक उड्डयन सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर हुई विस्तृत चर्चा

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव के साथ राजस्थान सरकार के शीर्ष अधिकारियों की मुलाकात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *