8.2 लाख रुपये मूल्य का मैसी फ़र्ग्यूसन 254 डायनास्मार्ट ट्रैक्टर और आकर्षक नकद पुरस्कार जीतने का मौका!
New Delhi. ‘मैसी डायनास्टार कॉन्टेस्ट 2026 – #SabseBadeAllrounder Ki Talaash’ के दो सीज़न सफलतापूर्वक पूरे होने के बाद, TAFE – ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड, विश्व के एक सबसे बड़े ट्रैक्टर विनिर्माता और भारत के प्रतिष्ठित मैसी फ़र्ग्यूसन ट्रैक्टर के निर्माता, ने मौलिक रचनात्मकता सहित ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए आज इस प्रतियोगिता के तीसरे सीज़न की शुरुआत की घोषणा की।
TAFE का मैसी डायनास्टार सीज़न 3, जो इस श्रृंखला में अब तक की सबसे बड़ी प्रतियोगिता है, इसकी परिकल्पना किसानों, उद्यमियों, छात्रों, स्टार्टअप्स और ग्रामीण परिवर्तनकर्ताओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक राष्ट्रीय नवाचार मंच के रूप में की गई है। कृषि एवं ग्रामीण उद्यमिता में नए आइडियाज को मान्यता देने और पोषित करने के अपने प्रगतिशील विचारों के लिए प्रशंसित – मैसी डायनास्टार कॉन्टेस्ट – किसानों, उद्यमियों, छात्रों, शिक्षाविदों और उन नवोन्मेषकों को एक ऑनलाइन मंच प्रदान करता है जो मैसी फ़र्ग्यूसन ट्रैक्टरों पर अपने आईडिया का उपयोग करके सार्थक प्रभाव पैदा करने की क्षमता रखते हैं।
इस बार सीज़न 3 का दायरा बढ़ाने के साथ–साथ मैसी फ़र्ग्यूसन के किसी भी ट्रैक्टर पर नवोन्मेषी आइडियाज प्रस्तुत करने का आमंत्रण है, ताकि कृषि, संबद्ध क्षेत्रों और ग्रामीण उद्यमों में असीमित संभावनाओं का द्वार खोला जा सके। प्रतिभागियों को रोमांचक पुरस्कार जीतने और राष्ट्रीय मंच पर अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने के सुनहरा अवसर मिलेगा। चुने गए प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलेगी और उन्हें उद्योग विशेषज्ञों और TAFE के सीनियर लीडरों की एक विशेषज्ञ जूरी के समक्ष अपने आइडियाज प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। मैसी डायनास्टार सीज़न 3 के विजेता को लगभग ₹8.2 लाख मूल्य का मैसी फ़र्ग्यूसन 254 डायनास्मार्ट ट्रैक्टर मिलेगा, जो अपने प्रदर्शन, बहुमुखी उपयोगिता और डिज़ाइन के लिए लोकप्रिय है।
प्रतिभागी ऑनलाइन रजिस्टर कर सकते हैं और अपने आइडियाज को वीडियो या टेक्स्ट के रूप में, अंग्रेजी या किसी भी अन्य भारतीय क्षेत्रीय भाषा में जमा कर सकते हैं। प्रतिभागी अपनी प्रत्येक प्रस्तुति में मैसी फ़र्ग्यूसन ट्रैक्टर का व्यावहारिक और संभाव्य अनुप्रयोग प्रदर्शित करेंगे जो कृषि पद्धतियों को बेहतर बनाने, व्यवसाय के नए अवसर सृजित करने या समाज तथा अर्थव्यवस्था में एक सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखता हो। चुने गए प्रतिभागियों को ग्रैंड फिनाले में जूरी के सामने अपने आइडियाज प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा और सबसे नई एवं प्रभावशाली आईडिया को सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 18 वर्ष से अधिक आयु के भारतीय नागरिकों के लिए खुली है। देश भर के प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करवा सकते और अपने एंट्रीज़ भी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी, रजिस्ट्रेशन और संपूर्ण नियम एवं शर्तों के लिए, https://masseyfergusonindia.com/DYNASTAR/season-3/ पर जाएं।
जहां भारत आधुनिक कृषि, सतत विकास और समावेशी विकास से परिपूर्ण भविष्य की ओर अग्रसर हो रहा है, ऐसे परिदृश्य में मैसी डायनास्टार सीज़न 3 सभी नवप्रवर्तकों को आमंत्रित करता है कि वे अपने आइडियाज लेकर आगे आएं और भविष्य को आकार देने में योगदान करें। यह नया सीज़न अब तक का सबसे भव्य आयोजन होने वाला है, जो व्यापक परिकल्पना, विपुल भागीदारी और शानदार पुरस्कारों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि उद्यमिता को बढ़ावा देने और परिवर्तन को सशक्त बनाने के लिए TAFE की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
TAFE का विवरण: tafe.com
TAFE – ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड, वर्ष 1960 में चेन्नई, भारत में स्थापित एक प्रमुख भारतीय ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है। उत्पादन की मात्रा (वॉल्यूम) के मामले में दुनिया के सबसे बड़े ट्रैक्टर निर्माताओं में से एक और भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी के रूप में, TAFE सालाना 1,80,000 से अधिक ट्रैक्टरों की बिक्री करती है। TAFE ने अपने उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला के माध्यम से ग्राहकों का अटूट विश्वास अर्जित किया है, जो अपनी बेहतरीन गुणवत्ता और कम परिचालन लागत के लिए दुनिया भर में सराहे जाते हैं। 1,600 से अधिक डीलरों का एक सशक्त वितरण नेटवर्क TAFE के चार प्रतिष्ठित ट्रैक्टर ब्रांडों — मैसी फर्ग्यूसन इंडिया, टैफे ट्रैक्टर्स, आयशर ट्रैक्टर्स और आईएमटी (IMT) को प्रभावी सहायता प्रदान करता है। TAFE 80 से अधिक देशों में अपने ट्रैक्टरों का निर्यात करती है, जो एशिया, अफ्रीका, यूरोप, अमेरिका और रूस के खेतों को आधुनिक शक्ति प्रदान कर रहे हैं।
वर्ष 2005 में, TAFE ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी — टैफे मोटर्स एंड ट्रैक्टर्स लिमिटेड (TMTL) के माध्यम से जर्मन मूल के दिग्गज ‘आयशर‘ (Eicher) ब्रांड के ट्रैक्टर, इंजन और ट्रांसमिशन व्यवसाय का अधिग्रहण किया था। ट्रैक्टरों के अलावा, TAFE और उसकी सहायक कंपनियों के विभिन्न क्षेत्रों में विविध व्यावसायिक हित हैं, जिनमें कृषि मशीनरी, डीजल इंजन और जनरेटर, इंजीनियरिंग प्लास्टिक, गियर और ट्रांसमिशन घटक, हाइड्रोलिक पंप और सिलेंडर, वाहन फ्रैंचाइज़ी और प्लांटेशन (बागान) शामिल हैं।
TAFE ने 2018 में आइकॉनिक सर्बियन ट्रैक्टर एवं कृषि उपकरण ब्रांड IMT – Industrija Mašina i Traktora का अधिग्रहण किया। इसके अलावा, TAFE ने 2022 में फ्रेंच ग्लोबल ऑटोमोटिव सप्लायर Group FORVIA के FAURECIA इंडियन इंटीरियर बिज़नस का अधिग्रहण किया।
TAFE ने अपने उत्पाद रेंज के माध्यम से ग्राहकों का विश्वास जीता है, जो बेहतर गुणवत्ता और कम ऑपरेशनल कॉस्ट के लिए दुनिया भर में से प्रसिद्ध है। TAFE की संस्थापना के बाद से ही यह समाज की ओर महत्वपूर्ण रूप से ध्यान देता रहा है और पारंपरिक कलाओं के अलावा कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, सामुदायिक विकास, आपदा राहत, संरक्षण एवं आदिवासी कल्याण में अपना योगदान देता रहा है।
Corporate Post News