रविवार, मार्च 22 2026 | 01:53:31 PM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / टेक महिन्द्रा ने 500 करोड़ की स्मार्ट सिटी परियोजना हासिल की

टेक महिन्द्रा ने 500 करोड़ की स्मार्ट सिटी परियोजना हासिल की

नई दिल्ली| रीइंजीनियरिंग सेवाओं में विशेषज्ञ टेक महिन्द्रा ने एशिया के सबसे धनी नगर निगम पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम (पीसीएमसी) से 500 करोड़ रुपए मूल्य की अपनी सबसे बड़ी स्मार्ट सिटी परियोजना की घोषणा की। टेक महिन्द्रा पिंपरी चिंचवाड़ को एक स्मार्ट और टिकाऊ नगर में तब्दील करने के लिए इस परियोजना के जरिये प्रौद्योगिकी आधारित परिवर्तन सुगम बनाकर पीसीएमसी के 15 लाख से अधिक नागरिकों को लाभान्वित करेगी। इस परियोजना को एक साल की अवधि में क्रियान्वित किया जाएगा और इसका परिचालन एवं रखरखाव पांच वर्ष के लिए होगा। टेक महिन्द्रा के एपीएसी कारोबार प्रमुख सुजित बक्शी ने कहा, पीसीएमसी के साथ हमारा जुड़ाव हमारे ग्राहकों को एक सुदृढ़ अनुभव उपलब्ध कराने के लिए नयी पीढ़ी की प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल करने की टेक महिन्द्रा की टेकएमनेक्स्ट रणनीति को रेखांकित करता है।

Check Also

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

PM E-Drive के तहत बेंगलुरु में 1,750 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करेगा चार्टर्ड स्पीड–EKA मोबिलिटी गठजोड़

New Delhi. यात्री बस परिवहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Chartered Speed Limited और इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल निर्माता EKA Mobility को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *