बुधवार, अगस्त 12 2026 | 10:12:46 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / द हैबिटैट्स ट्रस्ट का मल्टी-सिटी सिंपोजियम आयोजन

द हैबिटैट्स ट्रस्ट का मल्टी-सिटी सिंपोजियम आयोजन

जयपुर। एचसीएल कॉर्पोरेशन की सीईओ रोशनी नादर मल्होत्रा द्वारा स्थापित द हैबिटैट्स ट्रस्ट पूरे देश में सिंपोजियस का आयोजन कर रहा है। इसका उद्देश्य स्थानीय संरक्षणवादियों को सशक्त बनाना एवं उन्हें भारत और विश्व से सहयोग प्राप्त करने में मदद करना है। सिंपोजियम में संरक्षण के क्षेत्र से लगभग 100 लोग एकत्रित हुए।

सिंपोजियम 16 जनवरी 2020 को भोपाल में

अगला सिंपोजियम 16 जनवरी 2020 को भोपाल में होगा। द हैबिटैट्स ट्रस्ट के सिंपोजियम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संरक्षणवादियों को सहयोग देना है, ताकि वो प्रभावशाली एवं समयबद्ध संरक्षण के प्रोजेक्ट्स का प्रस्ताव तैयार कर सकें, जिससे उन्हें ग्रांट्स आकर्षित करने में मदद मिले। भारत एक विविधतापूर्ण देश है, जहां दुनिया की 7 से 8 फीसदी प्रजातियां पाई जाती है और यहां पर विश्व स्तर के 36 जैव विविधतापूर्ण हॉटस्पॉट (हिमालय, पश्चिमी घाट, उत्तर-पूर्व एवं निकोबर द्वीप समूह) हैं। इसलिए इन जगहों का संरक्षण पृथ्वी के सतत भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। हालांकि 130 करोड़ जनसंख्या वाले इस देश में लोगों की अन्य समस्याओं के सामने संरक्षण की समस्या सदैव नजरंदाज हो जाती है, इसलिए संरक्षणवादियों को मिलने वाला सहयोग भी काफी सीमित है।

Check Also

3 months for Rs 550, a year of entertainment for Rs 2000, Jio expands OTT-Pass coverage

550 रुपये में 3 महीने, 2000 रुपये में सालभर मनोरंजन, जियो ने बढ़ाया OTT-Pass का दायरा

15 प्रीमियम OTT ऐप्स और 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस, हाई-स्पीड डेटा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *