शुक्रवार, फ़रवरी 06 2026 | 02:24:01 PM
Breaking News
Home / स्वास्थ्य-शिक्षा / रेलवे में क्लर्क बनने का मौका, 123 पदों के लिए 30 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Baroda Sun Technologies

रेलवे में क्लर्क बनने का मौका, 123 पदों के लिए 30 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने NTPC (नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) की पोस्ट भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन लेने शुरू कर दिए हैं. GDCE कोटा के तहत वेस्टर्न रेलवे ने जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन क्लर्क के पदों पर भर्ती निकाली है. हालांकि इनके लिए वेस्टर्न रेलवे में कार्यरत इंप्लॉइज ही आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर कुल 123 वैकेंसी निकाली गई. सभी इच्छुक कैंडिडेट्स 30 जुलाई 2019, शाम 6 बजे तक RRC-WR की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

RRCWR Recruitment 2019: उम्र
इस पोस्ट के लिए आवेदन कर रहे सभी कैंडिडेट्स की उम्र कुछ इस प्रकार होनी चाहिए…
जनरल – 18 से 42 साल
OBC – 18 से 45 साल
SC/ST – 18 से 47 साल

आवेदन कर रहे सभी कैंडिडेट्स की जन्मतिथि 01 जुलाई 2001 से कम नहीं होनी चाहिए.
RRCWR Recruitment 2019: महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन शुरू होने की तारीख – 1 जुलाई सुबह 10 बजे
आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख – 30 जुलाई 2019, शाम 6 बजे तक

जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन क्लर्क के पदों पर कुल मिलाकर 123 वैकेंसी निकाली गई हैं.
अलग- अलग पद पर वैकेंसी कुछ इस प्रकार है.
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट
जनरल – 65
SC – 11
ST – 7
OBC – 22
टोटल – 105

ट्रेन क्लर्क
जनरल – 12
SC – 3
ST – 0
OBC – 3
टोटल – 18
इन सभी को पे स्केल लेवल -02 के हिसाब से वेतन मिलेगा.

Check Also

BIMTECH opens applications for PGDM program; deadline is January 31

BIMTECH में पीजीडीएम (PGDM) प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू; 31 जनवरी तक है मौका

ग्रेटर नोएडा.  भारत के अग्रणी और AACSB मान्यता प्राप्त बिजनेस स्कूल, बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *