रविवार, अगस्त 23 2026 | 11:33:28 AM
Breaking News
Home / रीजनल / बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 की प्रथम पारी में 63.68 एवं द्वितीय में 63.09 प्रतिशत परीक्षार्थी रहे उपस्थित
Assistant Professor (Department of College Education) Competitive Examination-2023, Assistant Professor- EAFM: 561 candidates declared provisionally successful for interview

बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 की प्रथम पारी में 63.68 एवं द्वितीय में 63.09 प्रतिशत परीक्षार्थी रहे उपस्थित

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 के अंतर्गत जयपुर जिले में शनिवार को परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

प्रथम पारी में आयोजित परीक्षा के लिए कुल 35,613 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 22,679 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 12,934 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार प्रथम पारी में 63.68 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

द्वितीय पारी में आयोजित परीक्षा के लिए कुल 35,613 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 22,467 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 13,146 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार द्वितीय पारी में 63.09 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

परीक्षा समन्वयक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया की परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। परीक्षा के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों की पालना एवं आवश्यक समन्वय के लिए कलक्ट्रेट, जयपुर के कक्ष संख्या 116 में परीक्षा नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया था।

Check Also

Himachal Assembly's monsoon session marred by uproar, adjourned within 10 minutes

हंगामे की भेंट चढ़ा हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र, 10 मिनट में स्थगित हुई कार्यवाही

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही हंगामे की भेंट चढ़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *