सोमवार, जुलाई 20 2026 | 03:27:27 AM
Breaking News
Home / रीजनल / विधान सभा अध्यक्ष ने महानवमी पर पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की
The Speaker of the Legislative Assembly prayed for the prosperity of the state by performing puja on Mahanavami.

विधान सभा अध्यक्ष ने महानवमी पर पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Rajasthan Legislative Assembly Speaker Vasudev Devnani) ने बुधवार को महानवमी के अवसर पर मां दुर्गा स्वरूपा कन्याओं का सनातन संस्कृति के अनुरूप कन्या पूजन कर और भोजन प्रसादी कराई। श्री देवनानी ने देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

 

विधान सभा अध्यक्ष ने महानवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि महानवमी शक्ति और सत्य की साधना का प्रतीक पर्व है। जीवन में कठिनाइयाँ चाहे कितनी भी आएं, हमें सत्य और निष्ठा पर ही अडिग रहना होगा।

 

देवनानी ने विश्वास व्यक्त किया कि महानवमी का यह शुभ पर्व समाज में शांति, सद्भावना और भाईचारे की भावना को प्रगाढ़ करेगा तथा जन-जन में सत्य, नीति और न्याय के प्रति आस्था को और दृढ़ बनाएगा।

Check Also

Sonam Wangchuk admitted to Safdarjung Hospital, police beef up security; wife says treatment should not begin without family's consent

सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा; पत्नी बोलीं- परिवार की सहमति बिना शुरू न हो इलाज

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को सफदरजंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *