शनिवार, अक्तूबर 17 2026 | 05:37:54 AM
Breaking News
Home / राजकाज / CRPF जवानों की भारी कमी, फ्लाइट पकड़नी है तो 2 -3 घंटे पहले आना होगा एयरपोर्ट !
IGIA Airport Delhi

CRPF जवानों की भारी कमी, फ्लाइट पकड़नी है तो 2 -3 घंटे पहले आना होगा एयरपोर्ट !

ऩई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के IGIA एयरपोर्ट के के दोनों टर्मिनलों (टी-3, टी-2) पर शनिवार को अफरातफरी मच गई और कई यात्रियों ने ट्विटर पर अपनी आपबीती साझा की। ट्विटर पर साझा की गई तस्वीरों में IGIA एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 की सुरक्षा चौकियों पर लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। दरअसल इन दिनों IGIA एयरपोर्ट सर्चिंग-फ्रिस्किंग काउंटरों और चेकिंग में CRPF जवानों की भारी कमी का सामना कर रहा है। इस कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है।

फ्लाइट के लिए करना पड़ रहा दो से तीन घंटा लाइन में खड़े होकर इंतजार

इन दिनों डमेस्टिक फ्लाइट लेने के लिए यात्रियों को करीब दो घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचना होगा। वहीं इंटरनैशनल फ्लाइट के लिए कम से कम तीन से साढ़े तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचना पड़ रहा है। बता दें कि IGIA, देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा भी है, जिसके तीन टर्मिनल हैं – T1, T2 और T3। सभी इंटरनैशनल फ्लाइट्स और कुछ घरेलू सेवाएं T3 से संचालित होती हैं। यात्रियों ने कहना है कि फ्लाइट परड़ने के लिए उन्हें दो से तीन घंटे तक का इंतजार करना पड़ रहा है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय घरेलू एयरलाइंस के साथ कर रही चर्चा

नागरिक उड्डयन मंत्रालय (ministry of civil aviation) ने दिल्ली हवाई अड्डे (Delhi airport) पर उत्पन्न हुई समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने के लिए घरेलू एयरलाइंस के साथ चर्चा शुरू कर दी है। कल, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्रियों की आवाजाही और सामान जांच चौकियों सहित अन्य पहलुओं का निरीक्षण करने के लिए इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (IGIA) के टर्मिनल 3 का दौरा किया। अधिकारियों ने कहा कि तीनों टर्मिनलों पर पीक ऑवर्स के दौरान उड़ानों की संख्या कम करने के लिए एयरलाइंस के साथ भी चर्चा चल रही है।

टेनिस खिलाड़ी रिया भाटिया ने शेयर की तस्वीरें

टेनिस खिलाड़ी रिया भाटिया (Tennis player Riya Bhatia) ने ट्विटर पर दिल्ली हवाईअड्डे पर मची अफरातफरी का फोटो शेयर किया और लिखा ‘यहां पिछले 30 मिनट से हूं और अभी भी टर्मिनल- 3, दिल्ली हवाईअड्डे पर सुरक्षा जांच लाइन आधे रास्ते तक नहीं पहुंची है। क्या चल रहा है?’

Check Also

‘Pure Food – War on Adulteration’ Campaign – Intensive inspection campaign started in canteens and food establishments operating in and around hospitals across the state

‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान- प्रदेश भर के अस्पतालों के अंदर और आसपास संचालित कैंटीन एवं खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन जांच अभियान शुरू

पहले दिन 100 से अधिक अस्पतालों और आसपास के 172 से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *