सोमवार, सितंबर 28 2026 | 09:15:39 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / पुलवामा हमले की बरसी पर इन बॉलीवुड सितारों की आंखें हुई नम

पुलवामा हमले की बरसी पर इन बॉलीवुड सितारों की आंखें हुई नम

नई दिल्ली। पुलवामा हमले की बरसी है। आज ही के दिन यानी 14 फरवरी 2019 को जम्मू-श्रीनगर हाईवे से सीआरपीएफ जवानों का काफिला पुलवामा जिले से होकर जा रहा था कि उसी समय एक 20 साल के आत्मघाती आतंकी आदिल अहमद डार ने 350 किलो विस्फोटक से भरी एक कार जवानों के ट्रक से टकरा दी। इसके बाद भयंकर धमाके से घाटी गूंज उठी और वहां का दृश्य बेहद खौफनाक तथा विचलित कर देने वाला था। आज पूरे देशभर में लोग शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं, वहीं बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार सहित बॉलीवुड के कई सितारों ने नम आंखों से शहीद जवानों को सोशल मीडिया द्वारा श्रद्धांजलि दी।

हमें जिंदगी देने वालों को दिल से याद करते हैं

अमिताभ बच्‍चन ने एक प्रशंसक के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा है कि आज हम उनको दिल से याद करते हैं जिन्‍होंने अपनी जान इसलिए दे दी ताकि हम अपनी जिंदगी जी सकें। प्रशंसक ने इस ट्वीट में बच्‍चन फैमिली की तस्‍वीरें शेयर की हैं जब वे पुलवामा के शहीदों के परिवारों से मिलने गए थे।

प्यार के दिन, देश के लिए बड़ा प्यार दिखाने वालों को याद करें

अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा- प्यार के दिन, उन लोगों को याद करना जिन्होंने अपने देश के लिए एक बड़ा प्यार दिखाया। हमारे भारत के वीर। आपके बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। पुलवामा के शहीदों को मेरा सलाम। हम न भूले है और न हमने माफ किया।

Check Also

Alia Bhatt is feeling nervous about 'Don't Be Shy' as a producer

बतौर निर्माता ‘डोंट बी शाय’ को लेकर नर्वस महसूस कर रहीं आलिया भट्ट

मुंबई। अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रोड्यूस आगामी फिल्म ‘डोंट बी शाई’ को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *