बुधवार, अगस्त 12 2026 | 04:53:48 AM
Breaking News
Home / राजकाज / ये पत्रकार चुने गए प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के पदाधिकारी, देखें पूरी लिस्ट

ये पत्रकार चुने गए प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के पदाधिकारी, देखें पूरी लिस्ट

जयपुर। देश में पत्रकारों की सबसे बड़ी संस्था ‘प्रेस क्लब ऑफ इंडिया’ (the Press Club of India) के पदाधिकारियों के चयन के लिए 10 अप्रैल को हुए चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। इन परिणामों के मुताबिक वरिष्ठ पत्रकार उमाकांत लखेड़ा (Umakant Lakhera) प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (the Press Club of India president) के प्रेजिडेंट पद पर चुने गए हैं। उन्हें 729 वोट मिले, जबकि इस पद पर उनके प्रतिद्वंद्वी संजय बसक (Sanjay Basak) को 632 वोट मिले।

वाइस प्रेजिडेंट पद पर शाहिद के. अब्बास

इसके अलावा वाइस प्रेजिडेंट पद पर शाहिद के. अब्बास चुने गए हैं। उन्हें 668 वोट मिले, जबकि इस पद के लिए उनकी प्रतिद्वंद्वी पल्लवी घोष को 655 वोट मिले। सेक्रेटरी जनरल के पद पर विनय कुमार ने 635 वोटों के साथ जीत दर्ज की है, जबकि राहिल चोपड़ा (Rahil Chopra) को 132 और संतोष कुमार ठाकुर को 576 वोट मिले।

जॉइंट सेक्रेट्री  पद पर चंद्र शेखर लूथरा

वहीं, जॉइंट सेक्रेट्री की बात करें तो इस पद पर चंद्र शेखर लूथरा ने जीत हासिल की है। उन्हें 578 वोट मिले, जबकि इस पद के लिए उनके प्रतिद्वंद्वी अंजलि भाटिया को 226 और मानस प्रतिम गोहेन को 470 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर 649 वोटों के साथ सुधि रंजन सेन (Sudhi Ranjan Sen) को चुना गया है, जबकि इस पद के लिए उनकी प्रतिद्वंद्वी ज्योतिका ग्रोवर को 629 वोट मिले।

आवास की बिक्री में जनवरी से मार्च में 12 फीसदी की बढ़ोतरी

 

Check Also

5,500 kilometer highway will be made e-highway, 111 stations will be for electric vehicles between 23 cities

भारत में 2034 तक ईवी बिक्री में सालाना 55 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की ओर बढ़ता रुझान अब अर्थव्यवस्था का एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *