बुधवार, मई 13 2026 | 12:46:40 PM
Breaking News
Home / रीजनल / सोच समझकर करें ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, कहीं हो ना जाएं कंगाल

सोच समझकर करें ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, कहीं हो ना जाएं कंगाल

नई दिल्ली. यदि आप मोबाइल फोन या नेट बैंकिंग से ट्रांजेक्शन करते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है क्योंकि हो सकता है कि आपने गलती से ही इस ऐप्लीकेशन को डाउनलोड किया हो और आपके बैंक अकाउंट या आपके वालेट से पैसे गायब हो जाएंगे।  RBI ने प्लेस्टोर और एपस्टोर पर मौजूद एनीडेस्क ऐप (Any Desk App) को डाउनलोड करने से मना किया है। RBI के अनुसार यह ऐप आपके बैंक खातों और वॉलेट में मौजूद पैसों को मिनटों में उड़ा सकता है। RBI का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से UPI प्लेटफॉर्म पर लेन-देन करने वालों के साथ धोखाधड़ी के मामले बढ़ रहे हैं। हैकर्स मोबाइल फोन को रिमोट एक्सेस पर लेकर बैंक खाते से पैसे उड़ा दे रहे हैं। RBI ने बैंकों को निर्देश जारी किया है कि वो एनी डेस्क ऐप के जरिये होने वाली धोखाधड़ी को लेकर अपने ग्राहकों को जागरूक करें क्योंकि अधिकतर लोग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से ही लेन देन कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को इस धोखाधड़ी से बचाना जरूरी है।

कैसे गायब होता है पैसा

आरबीआई के अनुसार इस ऐप को डाउनलोड करने का सुझाव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये मिलता है। ऐप के डाउनलोड होती है यह आपको एक 9 डिजिट का कोड देता है। इसके बाद धोखाधड़ी करने वाले आपसे यह कोड ले लेंगे। फिर ऐप पर आपसे परमिशन मांगी जाएगी। जैसे ही आप अप्रूव करेंगे आपके फोन का रिमोट एक्सेस हैकर हो मिल जाएगा। फिर वह मोबाइल में पहले से मौजूद बैंकिंग ऐप से आपका पैसा गायब कर देगा। मालूम हो कि ईघका RBI यह अलर्ट केवल UPI ही नहीं बल्कि अन्य पेमेंट ऐप्स पर भी लागू होता है।

Check Also

Governor Haribhau Bagde to visit Mylavas tomorrow: To participate in Brahmarishi Kheteshwar Gurukul's annual festival 'Dharaohar 2026'

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का मायलावास दौरा: ब्रह्मऋषि खेतेश्वर गुरुकुल के वार्षिक उत्सव ‘धरोहर 2026’ में होंगे शामिल

बालोतरा। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े शनिवार को बालोतरा जिले के मायलावास प्रवास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *