रविवार, सितंबर 27 2026 | 11:47:56 PM
Breaking News
Home / रीजनल / नगर परिषद की लापहवाही से स्वर्ग रोड़ पर बढ़ रहा खतरा

नगर परिषद की लापहवाही से स्वर्ग रोड़ पर बढ़ रहा खतरा


रोहित शर्मा. अलवर. स्वर्ग रोड का नाला अब आम लोगों के साथ-साथ जानवरों के लिए भी मुसीबत बन रहा है। करीबन दो माह पहले खोदे गए नाले तो विभाग अभी तक सही नहीं करा पाया है। नगर परिषद की ये लापरवाही से लोगों की जान पर आ पड़ी है। रोजाना ही इस नाले में जानवर गिर रहे हैं और फिर स्थानीय लोग मुश्किल से जानवरों को बाहर निकाल पाते हैं। इतना ही नहीं कई बार कॉलोनी के बच्चे भी नाले में गिर चुके है और नाले में गिरने से बच्चों को लग रही है और इसकी शिकायत नगर परिषद को करने के बाद भी विभाग चेत नहीं रहा। इस समय तो हालत यह है कि खुले पड़े नाले में दिन-ब-दिन मच्छर पनप रहे हैं जिसकी वजह से कॉलोनी के लोगों को मलेरिया, डेंगू जैसी भयंकर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद का काम इसी गति से चलता रहा तो इस नाले को ठीक करने में एक साल लग जाएगा तब तक वहां रहने वाले लोगों पर हर वक्त खतरा मंडराता रहेगा।

Check Also

Rajya Sabha MP Nitin Naveen administered the oath of cleanliness

राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

जयपुर। राज्यसभा सांसद नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अल्बर्ट हॉल पर विकसित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *